MP: डॉक्टर से पूछी कास्ट, बोले- ऊंची जाति के डॉक्टर से ही इलाज कराएंगे
MP:इलाज से पहले डॉक्टर से पूछी कास्ट, बोले- ऊंची जाति के डॉक्टर से ही इलाज कराएंगे शॉर्ट हेडलाइन 'ऊंची जाति के डॉक्टर से ही इलाज कराएंगे'
भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाले कहानी सामने आई है। यहां मरीज के रिश्तेदारों ने बड़ी अजीब सी डिमांड कर दी। रिश्तेदार दो महिला मरीज को अस्पताल लेकर आए थे। महिलाएं एक हादसे में घायल हो गई थीं। परिजन जिद कर रहे थे, इनका इलाज कोई ऊंची जाति का डॉक्टर ही करेगा। इस संबंध में डॉक्टर गीतेश रात्रे ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है।

गढ़हा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज एस खान ने बताया कि उनके पास डॉक्टर गीतेश रात्रे ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, दो महिलाओं को उनके परिजन शुक्रवार शाम को करीब साढे़ सात बजे सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उस समय इमरजेंसी में डॉक्टर गीतेश रात्रे ड्यूटी पर थे। उन्होंने स्टाफ से महिलाओं का तुरंत इलाज शुरू करने को कहा। इसी दौरान 12-13 लोग अचानक इमरजेंसी में घुस आए और डॉक्टर रात्रे से उनका नाम और जाति पूछने लगे।
जब डॉक्टर रात्रे ने बताया कि वह शिड्यूल ट्राइब/एसटी हैं तो वे लोग किसी ऊंची जाति के डॉक्टर से इलाज कराने की बात पर अड़ गए। जाति के आधार पर इलाज नहीं कराने की बात सुनकर मरीज के परिजनों से डॉक्टर रात्रे की बहस हो गई। इसके बाद डॉक्टर रात्रे से हाथापाई भी की गई। इसके बाद परिजन महिलाओं को लेकर वहां से चले गए। पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने कहा कि डॉक्टर की शिकायत पर उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications