कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत को दी धाकड़ की शूटिंग रोकने की धमकी,एक्ट्रेस बोलीं- ये मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेंगे

कांग्रेस नेता ने कंगना रनौत को दी 'धाकड़' की शूटिंग रोकने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- ये मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेंगे

Kangana Ranaut News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शुरुआत से ही देश में जारी किसान आंदोलन के खिलाफ रही हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से किसान आंदोलन का विरोध किया है। अब इसी को लेकर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कांग्रेस नेता समीर खान ने कथित तौर पर कंगना रनौत को धमकी दी है। कांग्रेस नेताओं ने धमकी दी कि अगर कंगना रनौत ने अपने किए ट्वीट पर माफी नहीं मांगी तो उनकी फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग नहीं करने देंगे। कांग्रेस नेता समीर खान की धमकी के बाद मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राज्य सरकार ये सुनिश्चत करेगी कि शूटिंग के दौरान कंगना रनौत को कोई परेशानी ना हो। वहीं कंगना रनौत ने भी इस पूरे मामले पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने कहा है कि ये कांग्रेस उन्हे नेता बनाकर ही छोड़ेगी।

Kangana Ranaut

कांग्रेस नेता समीर खान ने कहा, ''कंगना रनौत ने किसानों को आतंकवादी और चीनी एजेंट कहा है। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं या इस मामले पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो हम 13 फरवरी को सारणी के लिए एक रैली निकालेंगे और उसे फिल्म की शूटिंग नहीं करने देंगे।'' बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' की बैतूल जिले के सारणी इलाके में शूटिंग चल रही है।

कांग्रेस नेता की कथित धमकी के बाद मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''मैंने चिचोली के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कंगना रनौत को दी गई धमकी के संबंध में बैतूल एसपी से बात की है। राज्य में शांति भंग करने की कांग्रेस की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कंगना को 'कोई परेशानी ना हो।''

कांग्रेस नेता द्वारा फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग रोकने की खबर आने के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे नेतागिरी में कोई दिलचस्पी नहीं है, मगर लगता है कि कांग्रेस मुझे नेता बनाकर ही छोड़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+