4 करोड़ की संपत्ति, 85 लाख कैश फिर भी बाइक से ऑफिस जाता था MP का रईस क्लर्क, आम आदमी होने का करता था दिखावा

4 करोड़ की संपत्ति, 85 लाख कैश फिर भी बाइक से ऑफिस जाता था MP का रईस क्लर्क, आम आदमी होने का था दिखावा

भोपाल, 04 अगस्त: मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार को राज्य सरकार के एक क्लर्क के आवास से 85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रही मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा की गई छापेमारी के दौरान यह पैसा बरामद किया गया था। छापे में बेनकाब हुए चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के मामले में अब कई जानकारी सामने आ रही है। हीरो केसवानी ने 4,000 रुपये प्रति माह के वेतन के साथ नौकरी शुरू की और वर्तमान में 50,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है। अब पता चला है कि काफी वक्त से हीरो केसवानी पर अधिकारियों द्वारा नजर रखी जा रही थी।

करोड़ों की संपत्ति के बाद भी आखिर क्यों बाइक से दफ्तर जाता था क्लर्क

करोड़ों की संपत्ति के बाद भी आखिर क्यों बाइक से दफ्तर जाता था क्लर्क

आज तक में छपी खबर के मुताबिक, जब जांच अधिकारी हीरो केसवानी पर नजर रख रहे थे तो ये नोटिस किया गया था कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद भी क्लर्क दफ्तर बाइक से जाते थे। हीरो केसवानी बैरागढ़ स्थित घर से मंत्रालय तक जाने के लिए बाइक का सहारा लेते थे। जिससे लोगों को उनकी शानो शौकत नजर ना आए।

ऐसे आए शक के दायरे में हीरो केसवानी

ऐसे आए शक के दायरे में हीरो केसवानी

हीरो केसवानी पहली बार शक के दायरे में तब आए, जब उन्होंने जीव सेवा संस्थान की बेशकीमती जमीन खरीदी। इस जमीन से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) पहले से जांच कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि हमें उसके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। उन्हें एक धर्मार्थ ट्रस्ट, जीव सेवा संस्थान के सचिव का करीबी कहा जाता है, जो बिल्डरों को शैक्षणिक संस्थान के निर्माण के लिए दान के रूप में प्राप्त भूमि को बेचने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में है।

अब तक क्लर्क के पास से क्या-क्या मिला?

अब तक क्लर्क के पास से क्या-क्या मिला?

मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को हीरो केसवानी के घर से अब तक तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में नगद, ज्वेलरी की रसीदें, जमीनों के कागजात समेत कई चीजें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक हीरो केसवानी के घर से 85 लाख कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की जमीन और मकान के दस्तावेज भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि हीरो केसवानी के पास लगभग 4 करोड़ की संपत्ति है।

छापेमारी ना हो...इसलिए क्लर्क ने पीया फ्लोर क्लीनर

छापेमारी ना हो...इसलिए क्लर्क ने पीया फ्लोर क्लीनर

54 वर्षीय यूडीसी हीरो केसवानी ने टीम को तलाशी लेने से रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं रुके, तो उन्होंने फ्लोर क्लीनर पी लिया। ईओडब्ल्यू, भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश सिंह ने कहा कि उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोपहर में उनकी पत्नी और दो बच्चों के सामने तलाशी फिर से शुरू हुई। टीम ने बैरागढ़ में उसके तीन मंजिला घर से 85 लाख नकद बरामद किए हैं। संपत्तियों के 14 कागजात व बिक्री के दस्तावेज मिले हैं।

तीन लग्जरी कार और एक एक्टिवा स्कूटर था

तीन लग्जरी कार और एक एक्टिवा स्कूटर था

एसपी ने कहा कि उसके पास तीन लग्जरी कारें थीं और अन्य लक्जरी सजावटी सामान भी उसके घर से मिले हैं। वहीं उनके घर से एक्टिवा स्कूटर भी मिला है। हीरो केसवानी व उसके परिजनों के बैंक खातों में भी लाखों रुपये मिले हैं। बैरागढ़ थाने के नगर निरीक्षक डीपी सिंह ने कहा कि केसवानी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+