नवंबर में होंगे मध्य प्रदेश में चुनाव?, इस ट्वीट ने कांग्रेस को डाला परेशानी में

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने होने हैं। इससे पहले सागर के कमिश्नर के एक ट्वीट ने कांग्रेस को परेशानी में डाल दिया है। ट्वीट को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि, आयोग आज चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। यह ट्वीट एक अक्टूबर को किया गया था। कांग्रेस के कमिश्नर के इस ट्वीट पर ऐतराज व्यक्त किया है। बता दें कि, 2013 में चार अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता प्रभावी हुई थी। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा था कि शुक्रवार पांच अक्टूबर को चुनाव की घोषणा हो सकती है।

MP Assembly poll to be held in Nov? Govt official’s tweet upsets Congress

सागर कमिश्नर मनोहर दुबे के सरकारी टि्वटर हैंडल से एक अक्टूबर को हुआ ट्वीट दिनभर चर्चा में रहा। इसमें कहा गया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 शपथ ग्रहण समारोह चार अक्टूबर को और विधानसभा निर्वाचन 2018 आगामी माह में संपन्न किया जाएगा। इसमें मतदाताओं द्वारा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के लिये 4 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे मतदान करने के सामूहिक रूप से संपूर्ण संभाग में एक साथ शपथ ग्रहण करने का आयोजन किया जा रहा है।

MP Assembly poll to be held in Nov? Govt official’s tweet upsets Congress

इसको लेकर कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय दुबे ने चुनाव आयोग को शिकायत की है। दुबे ने बताया कि चुनाव की घोषणा आयोग ने नहीं की है और अधिकारी बता रहे हैं कि विधानसभा चुनाव 2018 अगले महीने (नवंबर) में होने की घोषणा कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए मनोहर दुबे ने कहा कि, चार अक्टूबर को पूरे संभाग में दस लाख मतदाताओं को शपथ दिलाने का कार्यक्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+