मौसमी चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे दामाद डिकी सिन्हा

नई दिल्ली।एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के दामाद डिकी सिन्हा ने कहा है कि उनकी सास ने उन पर झूठे आरोप लगाए। जिसको लेकर वो मौसमी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। डिकी की शादी मौसमी की बेटी पायल से हुई थी, पायल का बीमारी के बाद कुछ समय पहले निधन हो गया था। पायल की बीमारी के समय चटर्जी ने दामाद पर बेटी के साथ खराब बर्ताव और कई दूसरे आरोप लगाए थे।

Moushumi Chatterjee son in law Dicky Sinha to file defamation case against her

डायबिटीज से पीड़ित पायल जब अपनी बीमारी से लड़ रही थीं तो मौसमी ने कहा था कि दामाद बेटी का ठीक से इलाज नहीं करा रहे। उन्होंने कहा था कि बेटी से मिलने के लिए भी वो दामाद से कह रही हैं लेकिन वो मिलने नहीं दे रहे। इसको लेकर मौसमी कोर्ट में भी गई थीं। पायल के निधन केबाद मौसमी ने कहा था कि पायल की सेहत को नजरअंदाज करने और उनकी दवाइयों के बिल नहीं भरने के लिए वो डिकी और उनके घरवालों के खिलाफ केस करेंगी।

डिकी ने कहा है कि मौसमी झूठ बोल रही हैं। वो पायल को देखने तक नहीं आईं और अब ये सब बातें कर रही हैं। डिकी ने कहा, मैं चुप था क्योंकि मैं अपनी बीमार पत्नी की देखभाल में लगा था। कुछ रस्में पूरी करनी हैं जिनमें थोड़ा समय लगेगा। 40 दिन बाद मुझे पायल की अस्थियों को गंगा में बहाने त्रिवेणी जाना है। इसके बाद जनवरी में मैं मौसमी चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करूंगा। पायल ने 2010 में बिजनेसमैन डिकी सिन्हा से शादी की थी।

मौसमी चटर्जी अभिनेत्री होने के साथ-साथ नेता भी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। इससे पहले 2004 में मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। जिसमें वो हार गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+