Mother's Day 2023: मदर्स डे पर मम्मी को खुश करना चाहते हैं, तो अपनाएं ये तरीके

मदर्स डे को आज पूरी दुनिया सेलिब्रेट कर रही है। ऐसे में आप भी अपनी मां के लिए इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं। इसके लिए हम कुछ शानदार आइडिया लेकर आए हैं।

Mothers Day

Happy Mother's Day: आज पूरी दुनिया मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। दुनिया की सभी माओं को सम्मान और प्यार देने के लिए ये खास दिन मनाया जाता है। मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है।

वैसे तो पूरी दुनिया ही मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट करती है। लेकिन कुछ देश हैं, जो मदर्स डे किसी और दिन मनाते हैं।

इस खास दिन को सोसाइटी में मां के महत्व को समझने और इसे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ऐसे में हम आपको वो शानदार तरीके बताने वाले हैं, जो आपकी मां के चेहरे पर जाहिर तौर पर मुस्कान ला देंगे। ये आइडिया अपनी मां के लिए सभी को पसंद आने वाले हैं।

  • अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर किचन में जाइये। अपनी मां के लिए कुछ खास बनाइये। यूट्यूब के इस जमाने में वीडियो के जरिये आप एक से बढ़कर एक रेसिपी देख सकते हैं। आपकी मां को जो पसंद है बनाइये और एक दिन के लिए उन्हें किचन से मुक्ति दिलाइये।
  • आप अपनी मां को फूलों का एक शानदार गुलदस्ता भी दे सकते हैं। इसमें मदर्स डे के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिख सकते हैं।
  • आप अपनी मां के लिए एक सरप्राइज पार्टी की भी प्लान कर सकते हैं।
  • अपनी मां को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं।
  • अपनी मां को उनकी पसंदीदा ज्वैलरी, मेकअप, सेंट, बुक, साड़ी या फिर कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।
  • अपनी मां को फिल्म दिखाने के लिए लेकर जा सकते हैं।
  • अपनी मां के आसपास गमलों में पौधे लगाना भी मजेदार आइडिया हो सकता है।
  • अपनी मां के लिए एक स्पा प्लान कर सकते हैं। इससे उनको रीलेक्स मिलेगा और स्ट्रेस से आराम मिलेगा।
  • अपनी मां के लिए एक फोटोशूट प्लान करें। इस दौरान उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी खींचे।
  • सबसे अहम बात आप अपनी मां को पूरे दिन समय दें। पूरा दिन उनके साथ बिताएं। पुराने समय के बारे में उनके साथ बातें कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+