Mothers Day 2021: श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी और खुशी कपूर, शेयर की अनसीन तस्वीरें
मुंबई, 09 मई। 'मां', हमारे द्वारा बोला गया यह सिर्फ पहला शब्द ही नहीं बल्कि एक एहसास है। एक बच्चे के लिए 'मां' का मतलब सुरक्षा, खाना, ख्याल और दुनिया होता है। हम भले ही समय के साथ समझदार और परिपक्व होते हैं लेकिन हमारी 'मां' के लिए हम हमेशा वो बच्चा ही होते हैं जिसने अभी-अभी दुनिया में जन्म लिया है। आज के दिन को पूरी दुनिया मदर्स डे के रूप में मनाती है, इस मौके पर बॉलीवुड जगत से भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।

श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी और खुशी
मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर अपनी दिवंगत मां और दिग्गज एक्ट्रेस श्री देवी को बहुत याद कर रही हैं। बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को 54 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। मदर्स डे के मौके पर आज जान्हवी और खुशी ने मां श्रीदेवी को याद करते हुए बचपन की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में श्रीदेवी के साथ जान्हवी और खुशी काफी छोटी दिखाई दे रही हैं।
जान्हवी कपूर ने पोस्ट किए कई थ्रोबैक फोटो
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के साथ बचपन की तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। पहली फोटो में श्रीदेवी और पति बोनी कपूर ने बेबी जान्हवी अपनी गोद में उठाया हुआ है। इसके बाद की कुछ तस्वीरों में भी जान्हवी कपूर अपने माता पिता के साथ नजर आ रही है। वहीं श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर मां के साथ पचपन की फोटो शेयर की है।
खुशी कपूर ने भी शेयर की फोटो
पहली फोटो में मासूम खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं वहीं जान्हवी कपूर उनके पास बैठी हुई हैं। दूसरी फोटो में खुशी कपूर और श्रीदेवी एक दूसरे से कुछ कहते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब यह तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं। सिर्फ जान्हवी और खुशी के फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी श्रीदेवी को याद कर लोगों ने भावुक कमेंट किया है। जान्हवी और खुशी ने बताया कि वह अपनी मां श्रीदेवी को बहुत मिस कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: मदर्स डे: हेमा मालिनी ने शेयर की मां के साथ की पुरानी फोटो, लिखी भावुक पोस्ट
-
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications