मासूम बेटे के सामने मां को नग्न घुमाया, मल खिलाया, नाले का पानी पिलाया, कोयले से जलाया

आधुनिक भारत की सबसे दिल दहला देने वाली घटना, मासूम बेटे के सामने मां को नग्न घुमाया, मल खिलाया, नाले का पानी पिलाया, कोयले से जलाया।

अजमेर। आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी आज भी देश में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसे सुनकर यकीन करना मुश्किल है कि आप तरक्की की तमाम सीढ़िया चढ़ चुके हैं। विकास और आधुनिकता के आप तमाम दावे कर लें लेकिन राजस्थान के अजमेर के केकरी गांव में 2 अगस्त को महिला के साथ जिस तरह का दुर्दांत और जानवरों जैसा व्यवहार किया वह आपका हर उस व्यवस्था और दावे से भरोसा उठा देगी जो इस बात का दावा करती है कि मेरा देश बदल रहा है। यह घटना आपको अपने समाज की हकीकत पर एक बार फिर से सोचने के लिए मजबूर कर देगी।

khap

अंदर जाओ नहीं तो जो मां के साथ हो रहा तुम्हारे साथ होगा
केकरी गांव में अपनी मां के साथ बीती दुर्दांत घटना का दर्द खुद उसके 15 साल के मासूम बेटे ने बयान किया है। मासूम ने अपनी मां पर आपबीती के बारे में बताया कि जब वह अपनी मां को अपनी छोटी चचेरी बहन व दोस्तों के साथ गांववालों से बचाने की कोशिश कर रहा था तो गांव वालों ने कहा कि या तो अंदर जाओ वरना तुम्हारे साथ भी वही होगा जो तुम्हारी मां के साथ हो रहा है।

पिछले ही महीने पिता का हुआ था देहांत
गांव के लोगों ने महिला के साथ ना सिर्फ शोषण किया बल्कि, उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया, उसके मुंह में मल ठूंसा और उसके हाथ में जलता हुआ कोयला दे दिया। इस घटना के बाद महिला की अगले दिन मौत हो गई। महिला का बेटा जो इस घटना के वक्त वहां मौजूद था वह इस पूरी घटना को अपनी बेबस और लाचार आंखों से देखता रहा और वह अब तक उस दहशत के मंजर से बाहर नहीं निकल सका है। पिछले ही महीने मासूम के पिता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

जबरन मल खिलाया, नाले का पानी पिलाया
मासूम बच्चों के लिए यह दिन सामान्य दिन की तरह था, महिला के बेटे ने बताया कि दो महिलाओं ने अचानक से अजीबोगरीब हरकत करनी शुरू कर दी, इन लोगों ने बताया कि इनके भीतर दैवीय शक्ति आ गई है, जिसके बाद इन लोगों ने बताया कि मेरी मां एक चुड़ैल है। इसके बाद जो कुछ हुआ उसकी तुलना आप किसी भी बर्बर से बर्बर घटना से नहीं कर सकते हैं। एक महिला ने बच्चे की मां के बाल खींचने शुरू किए तो दूसरी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तब तक यहां तकरीबन 8-10 लोग इकट्ठा हो चुके थे, जिसमें से कुछ लोग पास के ही खेत से इंसानों का मल लेकर आए और महिला के मुंह में ठूंस दिया। महिला के बेटे ने बताया कि यहां अधिकतर लोग खुले में ही शौंच करते हैं। बच्चे ने बताया कि इसके बाद यहां लोगों की भीड़ ने मेरी मां को जबरदस्ती मल को खाने के लिए मजबूर किया और इसके बाद पास के नाले से उन्हें जबरन पानी पिलाया गया।

मैं अपनी मां को नग्न नहीं देख सका और अंदर चला गया
मासूम ने आगे बताया कि मैं लगातार इन लोगों के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि मेरी मां को छोड़ दें और उनके कपड़े नहीं उतारे, लेकिन इन लोगों ने मेरी एक नहीं सुनी, इसके बाद मैं अंदर चला गया क्योंकि मैं अपनी मां को नग्न अवस्था में नहीं देख सकता था। इस वहशी भीड़ ने महिला को जलते कोयले से जलाने की भी कोशिश की। इन लोगों ने महिला के हाथ में जलता कोयला दे दिया और उसके बाद उसके शरीर के अन्य हिस्सों को भी कोयले से दागते रहे। मासूम ने बताया कि इन लोगों ने मेरी किसी भी अपील को नहीं सुना, मैं लगातार इनसे दया की भीख मांगता रहा।

इसे भी पढ़ें- 5 स्टार होटल की शेफ का पहले किया रेप, फिर चौथी मंजिल से नीचे फेंका

वहशीपन की सजा 2500 जुर्माना, पुष्कर में डुबकी
महिला की मौत के बाद आरोपी युवकों को खाप पंचायत के सामने पेश किया गया, जहां इन लोगों को यह कहकर छोड़ दिया गया कि आप अपने पाप को पुष्कर में धो आइए। महिला के बेटे ने बताया कि जिन दो महिलाओं ने यह पूरा ड्रामा किया उन्हें पुष्कर ले जाया गया और उन्हें यहां की झील में डुबकी लगवाई गई और उनके पाप को धो दिया गया। पंचायत ने आरोपियों पर 2500 रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही सभी से कहा गया कि कोई भी इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+