'मेरे बेटे का शव तो लाकर दिखा दो, वो तो पढ़ने गया था', अमेरिका में मारे गए छात्र की मां ने रो-रोकर लगाई गुहार

Indian student shot dead US: अमेरिका के टैक्‍सास में एक गैस स्टेशन पर काम करने वाले हैदराबाद के एक छात्र की शनिवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय पोल चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के एलबी नगर के रहने वाला था। चंद्रशेखर भारत में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। चंद्रशेखर डलास के यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ टेक्सास में डेटा एनालिटिक्स की पढ़ाई कर रहे थे।

इस दुखद घटना से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। चंद्रशेखर की मां को जबसे जवान बेटे की मौत की खबर लगी है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की मां और उसके भाईयों ने भारत सरकार और तेलंगाना सरकार से उनके पार्थिव शरीर को वापस हैदराबाद लाने में मदद करने की अपील की है।

गोली मारकर हत्या किए गए पोल चंद्रशेखर की मां ने रोते हुए कहा, "दो साल पहले मेरा बेटा अमेरिका गया था। वह यहाँ डेंटल डॉक्टर बन गया था, वो तो अमेरिका पढ़ने गया था उसे क्‍यों मार दिया? मां ने कहा, मेरे बेटे का शव तो घर ले आओ, उसका आखिरी बार चेहरा तो दिखा दो...।

वहीं मृतक छात्र के बड़े भाई ने बताया मृतक के भाई ने बताया कि "मेरा छोटा भाई 2023 में अमेरिका गया था। हमें जानकारी मिली है कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है... हमने उसे अमेरिका भेजने के लिए लोन लिया था। मेरे पापा का सपना था कि कम से कम एक बेटा तो अमेरिका में जाकर पढ़े और बड़ा आदमी बने।

उन्‍होंने कहा हम केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि मेरे भाई का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए। इसके साथा भाई ने भारतीय दूतावास, तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से तुरंत हस्तक्षेप कर उनके भाई के शव को हैदराबाद लाने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+