8वीं के छात्र को घर वाले समझ रहे थे लापता, वो इश्क के चक्कर में दो बच्चों की मां के साथ था फरार
नई दिल्ली, 29 जुलाई: आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले की एक महिला की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। उसने एक लड़के से प्यार किया और उसके साथ भाग गई। उसके दो बच्चे थे, उसने उनकी भी परवाह नहीं की। बाद में पता चला कि वो लड़का अभी सिर्फ 8वीं का छात्र है। इसके बाद तो सबके होश उड़ गए।

19 जुलाई को लड़का हुआ था लापता
जानकारी के मुताबिक गुड़ीवाड़ा शहर में एक लड़का 19 जुलाई को लापता हो गया। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब वो नहीं मिला तो वो पुलिस के पास पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही दिन में लड़के की सारी कहानी सामने आ गई, जिसको जानकर सभी हैरान रह गए।

पास में था महिला का घर
पुलिस के मुताबिक 8वीं का छात्र एक महिला के साथ भागा था, जिसका नाम सपना है। वो उसी इलाके में रहती थी, जहां पर उसका घर था। दोनों में काफी वक्त से संबंध थे। इस वजह से उन्होंने घर छोड़ने का फैसला लिया। पुलिस टीम ये भी जानकर हैरान थी कि आरोपी महिला की उम्र 30 साल से ज्यादा थी और उसके दो बच्चे भी थे। दोनों इतनी सफाई से वहां से भागे कि घर वालों और पड़ोसियों को भी भनक ना लगी।

हैदराबाद में दोनों मिले
मामले में गुडीवाड़ा टाउन पुलिस इंस्पेक्टर दुर्गा राव ने कहा कि महिला नाबालिग लड़के को भगाकर हैदराबाद लेकर गई थी। वहां पर वो छिपे हुए थे और सबको लग रहा था कि लड़का गायब है। बाद में उनकी लव स्टोरी का एंगल सामने आया। पुलिस ने दोनों को हैदराबाद के बालानगर से पकड़ा है। साथ ही कानून के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications