'वो किसी लड़के से प्यार करती थी,उसकी मां ने ही उसे मार डाला'

कर्नाटक के कोलर जिले की एक बेटी को प्यार करने की सजा मिली। राजेश्वरी को उस की मां ने ही आयरन रॉड से हमला कर मार डाला।

नई दिल्ली। एक मां ने अपनी बेटी को केवल इस लिए मार डाला क्योंकि उसकी बेटी किसी से प्यार करती थी। किसी लड़के से शादी करना चाहती थी। पुलिस कि गिरफ्त में आई मां ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

'वो किसी लड़के से प्यार करती थी,उसकी मां ने ही उसे मार डाला'

मां ने ही मार डाला

कर्नाटक के कोलर जिले की एक बेटी को प्यार करने की सजा मिली। राजेश्वरी को उस की मां ने ही आयरन रॉड से हमला कर मार डाला। राजेश्वरी की मौत मौके पर ही हो गई थी। मृतका राजेश्वरी का मां वेंकटम्मा अपनी बेटी के चल रहे अफेयर को लेकर नाराज थी। मजदूरी का काम करने वाली वेंकटम्मा को पता चला था कि उसकी 18 साल की बेटी राजेश्वरी का किसी लड़के से अफेयर चल रहा है और वो उससे मिलती रहती है। वेंकटम्मा इस बात को लेकर भी नाराज थी कि उसकी बेटी पढ़ाई ठीक से नहीं कर रही थी और एग्जाम में फेल हो गई थी।

प्यार करने की सजा मौत

कोलर के एसपी ने बताया कि वेंकटम्मा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है उसने बेटी के चल रहे अफेयर को लेकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने वेंकटम्मा को जेल भेज दिया है और जांच कर रही है। ये घटना हमारी समाज की सोच पर कई सवाल खड़े करती है।

ऑनर किलिंग के कई मामले

थोड़े दिनों पहले कर्नाटक में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। यहां एक परिवार पर आरोप था कि उसने अपनी ही 21 साल की गर्भवती बेटी को जिंदा जला दिया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दूसरे धर्म के लड़के से शादी की थी। घटना विजयपुरा जिले के मुद्देबिहार तालुका में गुंडाकानाला गांव की थी। युवती की शिनाख्‍त बानू बेगम के रूप में हुई थी। जानकारी के मुताबिक बानू बेगम वाल्‍मिकी जाति के सायाबन्‍ना शारानप्‍पा कन्‍नूर से प्‍यार करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+