नासिक: मां और दादी ने दिखाई बहादुरी, 3 साल के बेटे को तेंदुए के चुंगल से बचाया

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक गांव में लोग गुरुवार की शाम एक चमत्कार के साक्षी बने। जिले के डिंडोरी तालुके के एक ग्राम पिंपलगांव केतकी में तीन साल का बच्चा खेत में खेल रहा था। तभी एक मादा तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लेकिन बच्चा अपनी मां और दादी का बहादुरी के चलते तेंदुए का शिकार होने से बचा गया। गांववाले इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।

leopard

गुरुवार शाम को बच्चा खेत में अकेला खेल रहा था। तभी कहीं से अचानक तेंदुआ वहीं आ पहुंचा। उसने बच्चे को जबड़ों में दबोच लिया। बच्चे का भाग्य अच्छा था कि उसकी चीख पास में काम कर रही मां और दादी ने सुन ली। पहले तो दोनों महिलाएं तेंदुए को देखकर घबरा गईं, लेकिन उन दोनों ने खुद बच्चे को तेंदुए के जबड़े से बच्चा को छुड़ाने का फैसला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, खेत में खेल रहे बच्चे की चीख सुनकर मां और दादी आई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। तब तक आसपास काम कर रहे और गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की देखकर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और भाग गया। घायल बच्चे का नासिक के सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: अटेंडेंस टैबलेटों को ऑन करते ही दिखने लगती हैं पॉर्न तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+