जनता पर बैक टू बैक महंगाई की मार, अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने 2 रुपये बढ़ाए दूध के दाम
नई दिल्ली, 10 जुलाई: लॉकडाउन से त्रस्त जनता को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार उन्हें आने वाले दिनों में महंगाई से राहत दिलाएगी, लेकिन सारा मामला उल्टा पड़ गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों का असर अब रोजमर्रा की चीजों पर साफतौर पर दिखने लगा। जिसके चलते मदर डेयरी ने सभी तरह के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। ये बढ़ोतरी रविवार से लागू होगी। कुछ दिनों पहले अमूल ने भी दो रुपये की बढ़ोतरी की थी।
Recommended Video

दाम बढ़ने के बाद रविवार से फुल क्रीम दूध के लिए आपको 55 रुपये प्रति लीटर की जगह 57 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर आप टोंड मिल्क लेते हैं, तो आपको 45 की जगह 47 रुपये (प्रति लीटर) देने होंगे। इसके अलावा डबल टोंड दूध 39 की जगह 41 रुपये में मिलेगा, जबकि गाय का दूध 47 की जगह 49 रुपये का हो गया है। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से साफ है कि आने वाले दिनों में इससे बनने वाले सामान जैसे- मिठाई, खोया आदि में भी बढ़ोतरी होनी तय है। मदर डेयरी के मुताबिक इससे पहले दिसंबर 2019 में दूध के दाम बढ़े थे।
माल भाड़ा बढ़ने से दिक्कत
दरअसल ज्यादातर कॉमर्शियल वाहन डीजल और सीएनजी से ही चलते हैं। पिछले कुछ महीनों में डीजल-सीएनजी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। जिस वजह से वाहन संचालकों को भी माल ढुलाई भाड़ा बढ़ाना पड़ा। इसी को दूध के दाम बढ़ने की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि कंपनी का कहना है कि पिछले 1.5 साल में उन्होंने दूध के दाम में किसी तरह की वृद्धि नहीं की थी। जिस वजह से अब ये कदम उठाया गया है। अमूल और मदर डेयरी के दाम बढ़ने से साफ है कि अब अन्य कंपनियां भी दूध की कीमतें बढ़ा देंगी।












Click it and Unblock the Notifications