मदर डेयरी ने भी दिया ग्राहकों को झटका, बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली, 05 मार्च: मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। शनिवार को मदर डेयरी की ओर से बताया गया है कि वो दूध की कीमतें दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ा रहे हैं। दूध की बढ़ी हुई कीमतें रविवार, 6 मार्च से लागू हों जाएंगी। कल से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मदर डेयरी के दूध के लिए ग्राहकों को दो रुपए ज्यादा कीमत देनी होगी। हाल ही में अमूल और पराग ने भी हाल ही में दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी।

Mother Dairy increases the price of milk by Rs 2 The prices will come into effect from March 6

Recommended Video

    Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, जानें बढ़ी हुई कीमतें | वनइंडिया हिंदी

    मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बढ़ती खरीद कीमतों (किसानों को दी जाने वाली राशि), ईंधन की लागत और पैकेजिंग में बढ़ती लागत के मद्देनजर हमें दूध की कीमतों में 2 रुपयए की बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। रविवार से दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भी मदर डेयरी का दूध मंहगा हो जाएगा।

    ये होंगी नई कीमतें

    कीमतें बढ़ने के बाद मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत रविवार से 57 प्रति लीटर से बढ़कर 59 प्रति लीटर हो जाएगी। टोंड दूध की कीमत बढ़कर 49 रुपए हो जाएगी, जबकि डबल टोंड दूध की कीमत अब 43 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। गाय के दूध की कीमत 49 रुपए से बढ़ाकर 51 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है।

    मदर डेयरी ने इससे पहले जुलाई, 2021 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। करीब सात महीने बाद अब फिर से कंपनी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी की ओर से मूल्य वृद्धि का ये ऐलान अमूल और पराग मिल्क फूड की ओर से कीमतों में वृद्धि के दाम बढ़ाने के ऐलान के बाद किया गया है। अमूल और पराग मिल्क फूड्स ने भी हाल ही में दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+