Hike in Milk Price: अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत, आज से लागू होंगे नए दर, देखें प्राइस चार्ट
Mother Dairy Milk Price Hike: बढ़ती महंगाई के बीच अमूल के बाद अब मदर डेरी ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पिछले 15 महीनों में लगातार इनपुट लागत में वृद्धि के बाद अब मदर डेयरी ने 3 जून को दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है।
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य बाजारों में दूध के सभी प्रकारों की कीमतों में वृद्धि सोमवार, 3 जून से लागू की गई है। रविवार 2 जून को अमूल ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अमूल दूध की कीमतों के 2 रुपए पार्टी लीटर की वृद्धि आज यानी 3 जून 2024 से लागू है।
यह भी देखें: Milk Price Hike: अमूल दूध पीने वालों को लगेगा झटका! बढ़ गए दाम, जानिए क्या हैं नई दरें

देख की दो प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ताओं द्वारा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के ठीक बाद की गई है।
अमूल-मदर डेयरी ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई दूध की कीमत
एक बयान में, मदर डेयरी ने कहा, "03 जून, 2024 से सभी ऑपरेटिंग बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है।" इसमें कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य में वृद्धि मुख्य रूप से उत्पादकों को बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई करने के लिए है, जो एक साल से अधिक समय से बढ़ रही है।

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोन्ड और डबल-टोन्ड दूध क्रमश: ₹56 और ₹50 प्रति लीटर मिलेगा। भैंस और गाय के दूध की कीमतें क्रमशः ₹72 और ₹58 प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई हैं। टोकन दूध (थोक विक्रेता दूध) ₹54 प्रति लीटर बेचा जाएगा।
मदर डेयरी, जो वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन 35 लाख लीटर ताजा दूध बेचती है, ने कहा कि उसने आखिरी बार फरवरी 2023 में अपने तरल दूध की कीमतों में संशोधन किया था।
मदर डेयरी ने कहा, "पिछले कुछ महीनों में दूध की खरीद के लिए अधिक कीमत चुकाने के बावजूद, उपभोक्ता कीमतों को बरकरार रखा गया है। इसके अलावा, देश भर में गर्मी का तनाव अभूतपूर्व रहा है और इससे दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की संभावना है।"
कंपनी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि वह दूध से होने वाली बिक्री का औसतन लगभग 75-80 प्रतिशत हिस्सा अपनी खरीद में खर्च करती है। इससे डेयरी फार्मिंग की जीविका और गुणवत्तापूर्ण दूध की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
मदर डेयरी ने कहा, "3-4 फीसदी के प्रभावी संशोधन के साथ कृषि कीमतों में बढ़ोतरी का लाभ उपभोक्ताओं को केवल आंशिक रूप से दिया जा रहा है, जिससे दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों को सुरक्षित किया जा सके।"
2 जून की रात GCMMF ने अमूल दूध की कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया
रविवार देर रात, गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ), जो अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करता है, ने देश भर में सोमवार से दूध की कीमतों में लगभग ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। जीसीएमएमएफ ने देर रात एक बयान में कहा कि ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी में 3-4% की वृद्धि होती है, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है।
जीसीएमएमएफ ने कहा कि फरवरी 2023 के बाद से उसने प्रमुख बाजारों में ताजा पाउच दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अमूल एक नीति के रूप में दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसा दूध उत्पादकों को देता है।
यह भी देखें: 'अक्षय कुमार ने मुझे हीरोइन से 'गाय' बना दिया था', ट्विंकल खन्ना का खुलासा, कहा- बच्चे को दूध पिलाने वाली...












Click it and Unblock the Notifications