'अक्षय कुमार ने मुझे हीरोइन से 'गाय' बना दिया था', ट्विंकल खन्ना का खुलासा, कहा- बच्चे को दूध पिलाने वाली...
Twinkle Khanna On Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में भले ही इस समय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हों लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है। अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी फैमिली लाइफ को लेकर कोई न कोई नया खुलासा करती रहती हैं।
ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार पर लगाए आरोप
इस बार ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में अपने पति अक्षय कुमार को लेकर कई सारी बातें लिखी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने पति अक्षय कुमार पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। ट्विंकल खन्ना का मानना है कि मां बनने के बाद से ही उनकी अपनी लाइफ कहीं खो गई थी।

'डिलीवरी के बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया था'
आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में अक्षय कुमार से शादी की थी। इसके बाद साल 2002 में ही एक्ट्रेस बेटे आरव की मां बन गई थीं। ट्विंकल खन्ना ने बताया है कि कैसे उन्होंने मां बनने के बाद अपना वजूद खो दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। उनका बॉडी शेप भी बदल गया था।
अक्षय कुमार ने बदल दिया था मेरा वजूद
ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में बताया कि एक बार जब वह अपने बेटे आरव को ब्रेस्ट फीड करवा रही थीं तो उनके पति अक्षय कुमार ने ही उनका वजूद बदल दिया था। ट्विंकल खन्ना की मानें तो पति अक्षय कुमार ने उनके साथ अच्छा नहीं किया था। मां बनने के बाद अक्षय कुमार ने ही एक्ट्रेस की सोच बदल दी थी।
'मैं अपने बेटे को दूध पिला रही थी'
ट्विंकल खन्ना ने लिखा है- मेरा वजूद खोने के जिम्मेदार मेरे पति अक्षय कुमार हैं। मेरा मदरहुड साल 2002 में शुरू हुआ था। मैं बेटे आरव की मां बन गई थीं। एक बार जब मैं बेटे आरव को ब्रेस्ट फीड करवा रही थीं तो कोई मुझसे मिलने आया था। लेकिन अक्षय ने उस शख्स से कह दिया कि मैं नहीं मिल सकती क्योंकि मैं बच्चे को दूध पिला रही हूं।
'एक ही पल में 'बेब' से 'गाय' बन गई थी'
ट्विंकल खन्ना ने अपने कॉलम में आगे लिखा है- अक्षय ने इस बात को कहते ही एक झटके में मेरा वजूद बदलकर रख दिया था। मेरे पति ने मुझे एक ही पल में हॉट 'बेब' से 'गाय' बना दिया था। ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि एक महिला पर बहुत सारा प्रेशर होता है। बच्चे को ब्रेस्टफीड कराते समय भी महिला अपने फिगर और बढ़ते वजन को लेकर सोचती रहती है।
'महिलाओं पर बॉडी और शेप बनाने का प्रेशर'
ट्विंकल खन्ना ने लिखा- महिलाओं पर बच्चा पैदा करने के बाद प्रेग्नेंसी से पहले जैसी बॉडी और शेप बनाने का प्रेशर बढ़ जाता है। महिलाओं को कहा जाता है कि वह डिलीवरी के बाद पहले जैसी ही सुंदर हो जाएं। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने साल 1995 में फिल्म 'बरसात' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं अक्षय कुमार से शादी करने के बाद ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
साल 2012 में बेटी नितारा को दिया जन्म
साल 2002 में बेटे आरव को जन्म देने के बाद ट्विंकल खन्ना ने साल 2012 में बेटी नितारा को जन्म दिया था। ट्विंकल खन्ना ने एक्टिंग से दूरी बना ली है लेकिन इन दिनों वह राइटिंग और डिजाइनिंग में एक्टिव हो गई हैं। एक्ट्रेस एक प्रोडक्शन हाउस भी चला रही हैं जिसका नाम मिसेज फनीबोन्स मूवीज है। इस कंपनी को उन्होंने साल 2016 में लॉन्च किया था।












Click it and Unblock the Notifications