12 साल की बेटी को कंधों पर उठाकर मां का 7KM का सफर, पसीजा मंत्री का दिल, मदद के लिए बढ़या कदम

Vizianagaram Mother Video Viral: एक मां के लिए अपनी संतान की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसकी मिसाल आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में देखने को मिली। यहां भारी बारिश और खराब सड़क के कारण जब बीमार 12 साल की बेटी को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला, तो मां ने उसे अपने कंधों पर उठा लिया।

करीब 7 किलोमीटर तक पथरीले रास्तों, पहाड़ी रास्तों और पानी के बीच सफर कर वह बेटी को इलाज के लिए लेकर पहुंची। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंत्री नारा लोकेश ने हस्तक्षेप किया। वहीं, राज्यसभा सांसद विजय चिंतकयाला ने गांव के लिए अपने MPLADS फंड से एंबुलेंस उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

mother-carries-12-year-old-sick-daughter

बेटी को कंधे पर उठाकर 7 किलोमीटर चली मां

यह घटना आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के श्रृंगवरपुकोटा मंडल के पालुपु डुंगडा आदिवासी गांव की है। यहां रहने वाली जन्नी सुकरम्मा की 12 साल की बेटी संपूर्णा की तबीयत खराब हो गई थी। बीमारी के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। मां के सामने सबसे बड़ी चुनौती बेटी को अस्पताल पहुंचाने की थी। गांव को जोड़ने वाली पक्की सड़क नहीं होने और भारी बारिश के कारण रास्ते बेहद खराब हो चुके थे। ऐसे में किसी वाहन का गांव तक पहुंचना मुश्किल था। बेटी की हालत को देखते हुए सुकरम्मा ने उसे अपने कंधों पर उठा लिया। एक हाथ में बैग और पीने का पानी लेकर वह करीब 7 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरती रहीं।

इस दौरान उन्हें पथरीले रास्ते, पहाड़ी चढ़ाई और पानी से भरे रास्ते पार करने पड़े। आखिरकार वह डब्बागुंटा के पास पहाड़ी इलाके तक पहुंचीं, जहां से उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा का इंतजाम किया।

प्राइवेट अस्पताल में कराया बेटी का इलाज

लंबा और मुश्किल सफर तय करने के बाद सुकरम्मा अपनी बेटी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं। वहां संपूर्णा को चिकित्सा सहायता मिली। लेकिन मां की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इलाज के बाद बेटी को लेकर वापस गांव लौटना भी आसान नहीं था। ऐसे में सुकरम्मा ने एक बार फिर बेटी को अपने कंधों पर उठाया और घर की ओर चल पड़ीं। भारी बारिश और चक्रवात अर्नब के बाद खराब हुई सड़कों ने इस सफर को और मुश्किल बना दिया था। कई जगह रास्ते असुरक्षित और पैदल चलने लायक भी नहीं रह गए थे।

मां की परेशानी देखकर मंत्री नारा लोकेश ने लिया एक्शन

इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने मामले में हस्तक्षेप किया और आदिवासी गांव की समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की। इसके बाद राज्यसभा सांसद विजय चिंतकयाला ने अपने MPLADS यानी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से गांव के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने का फैसला किया। सांसद ने इस पहल पर कहा, 'यह मेरी तरफ से एक छोटा सा योगदान है। किसी भी मां को कभी अपने बच्चे की एंबुलेंस नहीं बनना चाहिए।'

आखिर क्यों आज भी आदिवासी गांवों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती?

विजयनगरम की यह घटना केवल एक मां के संघर्ष की कहानी नहीं है, बल्कि दूरदराज के आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को भी उजागर करती है। कई पहाड़ी और वन क्षेत्रों में गांवों तक पक्की सड़कें नहीं पहुंच पाई हैं। बारिश के दौरान कच्चे रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं। इससे एंबुलेंस और दूसरे वाहन गांवों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसी स्थिति में बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिवारों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और गंभीर मरीजों पर पड़ता है, जिन्हें समय पर इलाज मिलना जरूरी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+