देखिए वीडियो: बिल्ली की शैतानी से कैसे परेशान हो गया कुत्ता
कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो आपको कुछ न कुछ याद दिला ही देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको जरूर अपने बचपन की लड़ाइयों की याद आ जाएगी।
नई दिल्ली। कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो आपको कुछ न कुछ याद दिला ही देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको जरूर अपने बचपन की लड़ाइयों की याद आ जाएगी।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक ही बिस्तर पर एक बिल्ली और कुत्ता साथ लेटे हुए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता सोने क कोशिश कर रहा है। पर बिल्ली उसे सोने नहीं दे रही है।
वीडियो देखने पर पता चलता है कि कैसे बार-बार बिल्ली अपने साथ लेटे हुए कुत्ते को परेशान कर रही है और उसे गुस्सा दिला रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग गजब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि काश ये दोनों मेरे बच्चे होते हैं, पर वो नहीं हैं। पर ये दोनों सच में बहुत प्यारे हैं।
वहीं एक व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए ये वीडियो क्या आपको याद नहीं आता जब आपकी बहन आपको सोने नहीं देती थी।












Click it and Unblock the Notifications