'ज्ञानवापी मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी, अब हम नहीं खोयेंगे दूसरी मस्जिद ', असदुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली, 16 मई। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के सहमत होने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि मस्जिद पहले थी और अनंतकाल तक रहेगी। अब हम दूसरी मस्जिद नहीं खोने वाले।

Asaduddin Owaisi

Recommended Video

    Gyanvapi Case: ज्ञानवापी में शिवलिंग के दावे पर क्या बोले Keshav Prasad Maurya | वनइंडिया हिंदी

    ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। मस्जिद कमेटी ने सर्वे के खिलाफ याचिका दाखिल की है। जिस पर सुनवाई के लिए कोर्ट सहमत हो गया है। मंगलवाल सुबह 1 बजे सुप्रीम कोर्ट में मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई होगी। ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी की इस याचिका पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ सुवाई करेगी।

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के सर्वे पर रोक से इनकार के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सोमवार को याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के सहमत होने के बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष ने एक वीडिया जारी कर कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद अनंत काल तक रहेगी। ट्विटर एक वीडियो साझा कर उन्होंने कहा कि अब हम दूसरी मस्जिद नहीं खोएंगे। एक मस्जिद पहले ही खो चुके हैं। ज्ञानवापी मस्जिद थी और कयामत आने तक रहेगी। उन्होंने कहा यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसमानों का भी है।

    उन्होंने कहा कि 1991-92 में हमें एक बार धोखा दिया गया था। मुझे उम्मीद है कि हमें फिर से धोखा नहीं दिया जाएगा। इससे पहले ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी का सर्वे गैरकानूनी है और हाई कोर्ट की स्टे के बावजूद हुआ है। बाबरी मस्जिद के फैसले के बाद मेरी जो आशंका थी वह सच साबित हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+