MoS Home Nisith Pramanik प. बंगाल की अदालत में हुए पेश, 13 साल पुराना है दुकान में चोरी का आरोप
गृह राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक पश्चिम बंगाल की अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश हुए। बंगाल से निर्वाचित भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री प्रमाणिक के खिलाफ दुकान में चोरी के मामले में वारंट जारी हुआ था।

MoS Home Nisith Pramanik Alipurduar court में पेश हुए। 2009 theft case में निसिथ प्रमाणिक कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पेश हुए। हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समय सीमा निर्धारित की थी। डेडलाइन से दो दिन पहले मंगलवार को प्रमाणिक अलीपुरद्वार अदालत में पेश हुए।
13 साल पुराने मामले में कार्रवाई
अलीपुरद्वार कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट मौमिता मल्लिक ने इस मामले में अदालत की भविष्य की बैठकों में व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। 2009 में दो दुकानों में कथित चोरी के मामले में 16 नवंबर 2022 को कूचबिहार के सांसद प्रमाणिक के खिलाफ अलीपुरद्वार अदालत ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
हाईकोर्ट का निर्देश, मजिस्ट्रेट के सामने पेश हों MoS
हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 23 नवंबर को मंत्री के खिलाफ वारंट पर रोक लगा दी थी और उन्हें 7 जनवरी से 12 जनवरी, 2023 के बीच अलीपुरद्वार अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने का निर्देश दिया था।
नवंबर में वारंट, जनवरी में मिली राहत
प्रमाणिक के वकीलों ने दावा किया कि अलीपुरद्वार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने उसे झूठा फंसा दिया। बता दें कि मामले के अन्य आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन प्रमाणिक ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। प्रमाणिक पर स्वर्ण व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप के तहत निचली अदालत ने गत नवंबर में वारंट जारी किया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications