रेडिको खेतान ने उत्तर प्रदेश में लॉन्च की 'मॉर्फियस सुपर प्रीमियम व्हिस्की', प्रीमियम स्पिरिट्स बाजार में बड़ा दांव

रेडिको खेतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में मॉर्फियस रेयर लग्जरी व्हिस्की लॉन्च की है, जो अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का एक रणनीतिक विस्तार है। इस उत्पाद का लक्ष्य प्रीमियम श्रेणी में उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को फिर से परिभाषित करना है।

लखनऊ, 27 जून 2025: भारत की अग्रणी घरेलू अल्को-बेवरज कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में 'मॉर्फियस रेयर लक्ज़री व्हिस्की' के लॉन्च के साथ अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह लॉन्च कंपनी की प्रीमियमाइजेशन रणनीति के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Morpheus Rare Whisky Launch in Uttar Pradesh

लॉन्च के अवसर पर कंपनी ने एक एक्सक्लूसिव कलेक्टर एडिशन पैक पेश किया है, जिसमें 750 मिलीलीटर की व्हिस्की की बोतल एक शानदार गिफ्ट बॉक्स में होगी। इसमें ब्रांडेड बार कलेक्टिबल्स और खूबसूरती से उकेरी गई ब्रांड स्टोरी भी शामिल होगी। राज्य के हर प्रीमियम आउटलेट में पहले 12 ग्राहकों को यह लिमिटेड एडिशन पैक मिलेगा।

रेडिको खेतान लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, अमर सिन्हा ने कहा, "उत्तर प्रदेश में मॉर्फियस रेयर लक्ज़री व्हिस्की की लॉन्चिंग हमारे लिए रणनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों दृष्टि से अहम है। यह राज्य हमारी नवाचार, गुणवत्ता और विरासत के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुधीर उपाध्याय ने कहा, "उत्तर प्रदेश हमारे सबसे रणनीतिक बाजारों में से एक है और घरेलू बिक्री में उल्लेखनीय योगदान देता है। इस लॉन्च के साथ, हम अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर रहे हैं और प्रीमियम कैटेगरी में उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं को एक नई परिभाषा देने की कोशिश कर रहे हैं।"

मॉर्फियस व्हिस्की, रेडिको के अत्यधिक सफल मॉर्फियस ब्रांडी—जिसकी 60% से अधिक बाजार हिस्सेदारी है और जो 27 देशों में मौजूद है—की सफलता के बाद कंपनी की सुपर-प्रीमियम सेगमेंट में अगली बड़ी छलांग है। यह व्हिस्की इंपोर्टेड स्कॉच माल्ट और उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय ग्रेन स्पिरिट से बनी है, जो बॉर्बन बैरल्स में परिपक्व की जाती है, और इसमें खास फल-सुगंधित फ्लेवर व स्मूदनेस है।

ब्रांड को "The Spirit of Dreams" के रूप में प्रस्तुत किया गया है और यह उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो जीवन में कुछ असाधारण पाने का सपना देखते हैं। उत्तर प्रदेश में 750 मिलीलीटर की मॉर्फियस सुपर प्रीमियम व्हिस्की की कीमत ₹1190/- रखी गई है। यह उत्पाद 375 मिलीलीटर, 180 मिलीलीटर और 90 मिलीलीटर पैक साइज में भी उपलब्ध होगा।

यह लॉन्च भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम अल्कोहल बाजार में रेडिको खेतान की हिस्सेदारी बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+