Morning Bulletin: पेट्रोल-डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस से लेकर मौसम अपडेट तक, जानें आज के अपडेट

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

आज 52वीं जीएसटी परिषद की बैठक है। व्हाइट हाउस ने जानकारी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग नवंबर में मिल सकते हैं। मौसम की बात करें तो आईएमडी ने असम, मेघालय, अरुणाचल और सिक्किम सहित अन्य राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Morning Bulletin

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक की आज अध्यक्षता करेंगे।

-2,000 रुपये के नोट बदलने का आज आखिरी दिन

2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार

- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नवंबर 2023 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक कर सकते हैं।

-मेक्सिको के ओक्साका में बस दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है।

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम

- दिल्ली
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर

डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर

- मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर

-चेन्नई

पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर

-कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर

4. Gold Price: भारत में सोने के भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 56,540 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 51,790 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹57,380 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹52,650 है।

Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 70.6 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 70,600 है।

5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में मेघालय में अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी भी जारी की गई है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ हिस्से में बारिश होगी। अगले 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में मौसम आज मिक्स रहेगा। दोपहर की तेज धूप की तुलना में दिन में सुबह और शाम को ठंड देखने को मिलेगा। दिल्ली में 10 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+