Morning Bulletin: क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट, सोने-चांदी का क्या है भाव, जानिए क्या है आज के बड़े अपडेट
देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण वाहन एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) का ट्रायल करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को ग्वालियर जाएंगे, जहां वह 'सिंधिया स्कूल' के 125वें संस्थापक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष 07 अक्टूबर से जारी है।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर की बड़ी खबरें
-दिल्ली में आज फिर से कांग्रेस CEC की बैठक, राजस्थान चुनाव पर होगी चर्चा।
-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या जाएंगे।
-पीएम नरेंद्र मोदी आज ग्वालियर जाएंगे। PM मोदी ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।
-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
2. World news today: आज के अंतर्राष्ट्रीय समाचार
-पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ आज लंदन से इस्लामाबाद लौटने वाले हैं। बड़ी रैली की तैयारी है।
-आईडीएफ (IDF) का दावा है कि इजरायल पर 6900 से ज्यादा रॉकेट दागे गए हैं। जिसमें 1400 नागरिकों की मौत हुई है।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम
-दिल्ली
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई
पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर
-चेन्नई
पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर
-कोलकाता
पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 60,690 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 55,600 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹61,690 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹56,550 है।
Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 72 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 72,000 है।
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
देशभर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात में अब ठंडी महसूस होने लगी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में बदलाव के चलते स्मॉग के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications