Morning Bulletin: आज पूरे दिन किस खबर पर रहेगी नजर, जानिए पेट्रोल-डीजल के दाम, गोल्ड रेट से लेकर मौसम का हाल?

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर याचिका पर आज दिल्ली की कोर्ट में सुनवाई है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इजराइल और हमास में खूनी संघर्ष जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद आज ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक इजराइल पहुंचेंगे। भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप-2023 में आज इंडिया और बांग्लादेश का मैच है।

Morning Bulletin

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर की बड़ी खबरें

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहां अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव में रैली को संबोधित करेंगे।

- भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर याचिका पर आज दिल्ली कोर्ट में सुनवाई है।

-वर्ल्ड कप-2023 में आज भारत बनाम बांग्लादेश का मैच है। भारत अब तक खेले तीनों मैच जीती है।

2. World news today: आज के अंतर्राष्ट्रीय समाचार

- इजराइल और हमास में खूनी संघर्ष जारी है। पिछले शनिवार 07 अक्टूबर से शुरू हुए युद्ध में अब तक 4,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इनमें करीब 1,400 इजराइली और 2,750 फिलिस्तीनी शामिल हैं।

-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक आज इजराइल जाएंगे।

-अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर और भी प्रतिबंध लगाएगा।

3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम

-दिल्ली
पेट्रोल- 96.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 89.62 रुपये प्रति लीटर

- मुंबई
पेट्रोल- 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 94.27 रुपये प्रति लीटर

-चेन्नई

पेट्रोल- 102.63 रुपये प्रति लीटर

डीजल- 94.24 रुपये प्रति लीटर

-कोलकाता

पेट्रोल- 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर

4. Gold Price: भारत में सोने के भाव

भारत में आज 24 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 59,840 है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम (10 ग्राम) ₹ 54,810 है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम ₹60,650 है और 22 कैरेट सोने के दाम ₹55,610 है।

Silver Price: चांदी के दाम (1 ग्राम) ₹ 74.6 है। वहीं चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 74,600 है।

5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर में विकसित होने वाले संभावित चक्रवाती तूफान के कारण महाराष्ट्र के कई शहरों में मौसम परिवर्तन के बारे में चेतावनी जारी की है। मुंबई को आने वाले चक्रवात 'तेज' को लेकर अलर्ट किया गया है।

आईएमडी के मौसम अपडेट में बताया गया कि अगले 48 घंटों में दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+