रक्षा मंत्री ने कहा, 95% लोगों को मिला #OROP का फायदा
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा 95% से ज्यादा लोगों को पहले ही मिल चुका है वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) का फायदा।
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) पर जानकारी दी है। उनका कहना है कि ओआरओपी से जुड़े मामलों को निपटा लिया गया है।

लगभग सबको मिला फायदा
पार्रिकर के मुताबिक करीब 95% लोगों को पहले ही ओआरओपी का फायदा मिल चुका है। सूबेदार राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद से ओआरओपी का मुद्दा फिर से गर्मा गया है।
पार्रिकर ने कहा जो लोग ओआरओपी का फायदा पाने से चूक गए हैं वह बहुत ही पुराने पेंशनर्स हैं और वर्ष 1962 के युद्ध से जुड़े हैं। ऐसे में रिकॉर्ड्स पूरे नहीं हैं।
अगले दो माह में सबको मिलेगी ओआरओपी
पार्रिकर के मुताबिक सरकार 4 से 5% लोगों के रिकॉर्ड्स को पूरा करने की प्रक्रिया में लगी हुई है। अगले दो माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा और फिर सभी को इसका फायदा मिलेगा।
राम किशन ग्रेवाल ने 31 अक्टूबर को रक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा था।
जल्द ही उनकी रक्षा मंत्री से मुलाकात भी होने वाली थी। लेकिन एक नवंबर को उन्होंने आत्महत्या कर ली और इस घटना के बाद से ही ओआरओपी मुद्दे का फिर से हवा मिल गई।












Click it and Unblock the Notifications