राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों के पास अभी 3 करोड़ डोज बची: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, 01अगस्त । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वक्त सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और प्राइवेट अस्पतालों के पास कोरोना रोधी टीके की 3 करोड़ से ज्यादा की खुराक उपलब्ध है और कहीं भी कोई कमी नहीं है। हेल्थ मिनस्टरी ने कहा कि अब तक राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों को 49.49 करोड़ से ज्यादा की डोज मुहैया करा दी गई है। मालूम हो कि देश में अभी तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47, 02, 98, 596 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश की कुल आबादी की 7.4% आबादी को कोरोना के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

राज्यों और प्राइवेट अस्पतालों के पास अभी 3 करोड़ डोज बची

केरल में मिल रहे सबसे अधिक मामले

बता दें कि कोरोना के कुल मामलों में से आधे मामले अकेले केरल से सामने आ रहे हैं। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए केरल सरकार ने वीकेंड पर कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। केरल के 14 जिलों में कोरोना पॉजीटिविटी रेट 10% बना हुआ है।

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना के मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए हैं और 541 लोगों ने दम तोड़ा है। जबकि 39,258 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 30,820,521 हो गई है। कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 16 लाख 55 हजार 824 हो गई है, जबकि देश की रिकवरी दर 97.36% है, जबकि पिछले 24 घंटे में 60,15,842 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 47, 02, 98, 596 हो गया है।

सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत

Recommended Video

    Mansukh Mandaviya ने Rahul Gandhi की Corona Vaccine की कमी वाले ट्वीट का दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले महीने देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+