ब्रेकफास्ट के बाद बीमार पड़ गई स्कूल की 30 से अधिक छात्राएं, अस्पताल में भर्ती

हैदराबाद। तेलंगाना अल्फसंख्यक आवासीय बालिका विद्यालय में नाश्ता करने के बाद 30 से अधिक छात्राएं कथित तौर पर बीमार पर पड़ गई हैं। आनन फानन में बीमार छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 30 छात्रों में से कुछ की स्थिति सामान्य है जबकि कुछ को छुट्टी भी दे दी गई है। इस घटना के बाद विद्यालय पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं।

More than 30 students of Telangana Girls School fell ill allegedly after breakfast in Hyderabad

दूसरी स्कूल प्रशासन इस बात का भी पता लगाने में जुटा हुआ है कि छात्राएं बीमार कैसे हो गई? क्या नाश्ते में कोई गड़बड़ी थी या फिर किसी ने जानबूझकर कोई हरकत की है। हालांकि अभी इस मामले पर स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दूसरी ओर से छात्राओं के परिवार वालों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए इस मामले की जांच की मांग की है।

बासी खाना खाने से तीन दर्जन से अधिक बीमार
इधर उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक शादी समारोह में बारात का बासी खाना खाने से करीब तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। बीमार लोगों की संख्या बढ़ते देख आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और लोगों का इलाज शुरू कर दिया है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है कि जिसे कारनपुर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो ड्रॉप की दो बूंद पीने से 9 माह की बच्‍ची की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+