Weather Updates: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, उत्तराखंड में Red Alert, शारदा बैराज का बढ़ा जलस्तर
नई दिल्ली, 20 जून। इस वक्त देश के अधिकांश हिस्से मानसून की बारिश में तरबतर हैं , जहां मानसून नहीं बरस रहा है, वहां प्री-मानसून ने लोगों को भिगोया हुआ है। कहीं-कहीं बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश ने आफत पैदा कर दी है और इसी वजह से उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि यहां पर शारदा बैराज का जलस्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया है।
Recommended Video


शारदा बैराज का जल स्तर बढ़ा
इस बारे में बात करते हुए शारदा बैराज के एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल तो जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन हम बढ़ते जल स्तर की निगरानी कर रहे हैं क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण यह लेवल लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह यह उत्तराखंड के दो जिलों और यूपी के 10 जिलों को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं राज्य में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि आज लेकर अगले 24 घंटों में गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश के आसार दिख रहे हैं तो वहीं दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
नार्मल गति से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
तो वहीं अगले कुछ घंटों में अलीगढ़, कासगंजस नजीबाबाद, नरौरा, कासगंज में जोरदार बारिश की आशंका बनी हुई है। विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वक्त गुजरात, राजस्थान और यूपी की ओर बढ़ रहा है और इस वजह से इन राज्यों और इनसे सटे प्रांतों में बारिश हो रही है।

केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी
हरियाणा के फतेहाबाद, बरवाला, नरवाना, राजौंद, जींद, गोहाना, हिसार, हांसी, महम, रोहतक, सिवानी, तोशाम, भिवानी, महेंद्रगढ़, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह के आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका दिख रही है। तो वहीं केरल और महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

स्काईमेट ने कही ये बात
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में तेज बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications