Monsoon Updates: गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश

पूरे देश में मॉनसून के बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को गुजरात क्षेत्र में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

नई दिल्ली। पूरे देश में मॉनसून के बादलों ने बरसना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को गुजरात क्षेत्र में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं कोंकण और गोवा में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

Monsoon

मौसम विभाग ने पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी कर्नाटक और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भी बादल गरज सकते है।

Monsoon

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके पड़ोसी इलाकों में कम दबाव वाले क्षेत्र का गठन हुआ है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास की जगहों में 19 जुलाई के आसपास एक और कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। मॉनसून सामान्य स्थिति में रहने की संभावना है, जो आने वाले 5-6 दिनों में सक्रिय हो सकता है।

Monsoon

गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी गिरावट के साथ भारी बारिश देखने को मिली है। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, केरल और तमिल नाडु के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इन जगहों पर खूब बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+