पीएम मोदी ने संसद नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को बताया जिम्मेदार, बोले- ये लोकतंत्र और जनता का अपमान
नई, दिल्ली 3 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मौजूदा सत्र में लगातार बने गतिरोध के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताया है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में मोदी ने कहा कि संसद को ठप करके विपक्ष लोकतंत्र और जनता दोनों का अपमान कर रहा है। पीएम मोदी ने बैठक में बीजेपी सांसदों से सदन में उपस्थित रहने और कार्यवाही जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और आपको संसदीय कार्यवाही में उपस्थिति सुनिश्चित करनी है।
Recommended Video

मंगलवार सुबह भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी भाजपा सांसद शामिल हुए। बैठक ने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसद में विपक्षी दलों के सांसदों के व्यवहारों से प्रधानमंत्री नाराज हैं। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का रवैया बेहद निराशाजनक है। बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने संसद में बिल पास होने को लेकर जिस तरह से इसे चाट पापड़ी बनाना बताया, उस पर भी प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि सदन में मंत्री के हाथ से कागज को छीनने को लेकर भी पीएम ने नराजगी जताई। मुरलीधरन ने बताया कि बैठक में ओलंपिक, जीएसटी और दूसरी कई बातों का भी जिक्र किया।
काफी हंगामे दार रहा है मौजूदा सत्र
संसद के मौजूदा मानसून सत्र को शुरू हुए 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं लेकिन दोनों ही सदनों में काफी कम कामकाज हुआ है। पेगासस जासूसी कांड, मंहंगाई, कोरोना और कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है। खासतौर से पेगासस के मुद्दे पर विपक्ष सरकार से बहसऔर जांच की मांग कर रहा है और सरकार इस पर राजी नहीं है। ऐसे में विपक्ष के हंगामे के चलते ससंद की कार्यवाही ठप है। विपक्ष का कहना है कि पेगासस के जरिए सरकार जासूसी कर रही थी या नहीं, इसका जवाब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दें। वहीं सरकार का कहना है कि इस मुद्दे पर बहस की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications