खराब मौसम में मोबाइल का इस्तेमाल आप पर गिरा सकता है बिजली, जानिए कैसे बचें

दक्षिण भारत में जोर से बरसने के बाद मॉनसून अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकी मॉनसून में हर कोई सुरक्षित रहे। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने राज्य में चार डिवीजनों के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है।

भोपाल। दक्षिण भारत में जोर से बरसने के बाद मॉनसून अब उत्तर भारत की तरफ बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि मॉनसून में हर कोई सुरक्षित रहे। मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने राज्य में चार डिवीजनों के निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों से शुक्रवार तक खुले में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

weather

मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान से हालात काफी खराब हो गए हैं। प्रदेश में बिजली गिरने से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। इससे बचने के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों को खुले में मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। एमपी मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल क्षेत्रों में तेज गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमने बिजली से बचने के लिए चेतावनी जारी कर दी है। लोग अक्सर बारिश में फोन पर बात करने के लिए पेड़ों के नीचे चले जाते हैं। ऐसे में उनपर बिजली गिरने की संभावना बढ़ जाती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+