मछुआरे रहें सावधान: अगले 48 घंटे में केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, बारिश के आसार

नयी दिल्ली। मानसून अगले 48 घंटे में केरल में दस्तक दे सकता है। यह बात बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कही। बुधवार को राज्य में कई स्थानों पर गहरे काले बादल देखे गए, जिससे बारिश की संभावना पैदा हुई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Monsoon likely in next 48 hours in Kerala, IMD says

मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि समुद्र तटों पर हवा का वेग 45-55 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगा। पहले मानसून के 30 मई को आने की बात कही गई थी, जिसके साथ तीन दिन आगे या पीछे की मॉडल त्रुटि जुड़ी हुई थी।

दिल्ली में घिरेंगे हल्के बादल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को धूप निकली और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर हल्के बादल घिरने और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार को हल्के बादल घिरे रहेंगे अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।"
वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 64 फीसदी दर्ज की गई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम सामान्य से चार डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+