Monsoon prediction 2023: मानसून एक्सप्रेस 4 दिन लेट, IMD ने बताया- कब होगी मानसूनी बारिश की झमाझम
Monsoon update: बढ़ती गर्मी और उमस के बीच भारतीय मौसम विभाग ने अब मानसून को लेकर एक अहम जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल में मानसून लेट पहुंचेगा।

Monsoon news:दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में गर्मी और उमस इस समय लोगों को परेशान कर रही है और हर किसी को इंतजार है कि बारिश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिले। लेकिन, भारतीय मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी टेंशन देने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने मंगलवार को अपने बुलेटिन में बताया कि केरल में मानसून इस साल 4 देन की देरी से पहुंच सकता है।
मौसम विभाग की प्रेस रिलीज के मुताबिक, आमतौर पर मानसून हर साल 1 जून को केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस साल ऐसा होने के आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग का कहना है कि केरल में मानसून का सीजन 4 जून से शुरू हो सकता है।
18 सालों से सही अनुमान लगा रहा मौसम विभाग
अपने बुलेटिन में मौसम विभाग ने कहा, 'साल 2015 को अगर छोड़ दें तो पिछले 18 सालों के दौरान केरल में मानसून की दस्तक को लेकर भारतीय मौसम विभाग अपने अनुमान में सही साबित हुआ है। केरल में मानसून की शुरुआत के साथ ही गर्मी के मौसम के अंत की शुरुआत भी हो जाएगी और लोगों को शुष्क और झुलसा देने वाले माहौल से राहत मिलेगी।
देश के बाकी हिस्सों में कब आएगा मानसून?
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2022 में केरल में मानसून 29 मई को पहुंचा था। वहीं साल 2021 में 3 जून और साल 2020 में 1 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। फिलहाल अपने ताजा बुलेटिन में मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि देश के बाकी हिस्सों मानसूनी बारिश की झमाझम कब लोगों को गर्मी से राहत देगी।
Recommended Video
प्री-मानसून सीजन में 18 फीसदी ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो अभी तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून सीजन की 18 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications