सड़क पर खेल रहे बच्चे को गोद में लेकर बैठ गया बंदर, लेने आई मां को भी नहीं दिया, नहीं देखी होगी ऐसी वीडियो

सड़क पर खेल रहे बच्चे पर को गोद में लेकर बैठ गया बंदर, लेने आई मां को भी नहीं दिया, नहीं देखी होगी ऐसी वीडियो

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई इस तरह के वीडियो सामने आते हैं, जो ध्यान खींचते हैं। एक ऐसा ही वीडियो क्रिकेटर और कमेंटेटर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक बंदर का है, जो करीब एक-डेढ़ साल के एक बच्चे को गोद में लिए बैठा है और उसे पुचकार रहा है। बंदर बच्चे की मां को भी उसे देने को तैयार नहीं हैं।

बच्चे को गले से लगाकर लुटा रहा प्यार

बच्चे को गले से लगाकर लुटा रहा प्यार

हरभजन सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बारे में ये नहीं बताया है कि वो कहां कहा है। इस वीडियो को हरियाणा या पंजाब का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर रास्ते पर बैठे बच्चे को एक बंदर अपने हाथों से पकड़े बैठा है। बच्चा जब इधर-उधर जाने की कोशिश करता है तो बंदर उसे प्यार कर बहलाने की कोशिश करता है।

मां को भी नहीं दे रहा बच्चे को

मां को भी नहीं दे रहा बच्चे को

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे की मां आकर उसे गोद में उठाने की कोशिश करती है तो बंदर हाथ से महिला को पीछे की तरफ हटा देता है। साथ ही बंदर बच्चे को अपनी छाती से लगातर बहलाता है। बच्चा भी इधर-उधर थोड़ा-बहुत चलने की कोशिश तो करता है लेकिन बंदर से डरता हुआ वो कतई नहीं लग रहा है।

तेरा जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना

इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिन्दी गाना 'तेरा जैसा यार कहां.. कहां ऐसा याराना' भी बज रहा है। इस वीडियो को हरभजन ने बुधवार को शेयर किया था। कल से अब तक इसको छह लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियों में सैकड़ों लोग कमेंट भी कर चुके हैं। जो भी वीडियो देख रहा है, वो बंदर के इस बर्ताव पर प्यार लुटा रहा है और कह रहा है कि एक मां की तरह वो बच्चे को संभाल रहा है।

मॉल में महिलाओं की गुत्थमगुत्था, जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा, एक करोड़ से ज्यादा देख चुके वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+