मालिक ने किया था रसोइए को मना कि ना दे शराबी बेटे को पैसे, गई जान
प्रशांत जाधव हमेशा शेख से पैसे मांगा करता था। प्रशांत के पिता ने शेख को हिदायत दी थी कि प्रशांत पैसे मांगने आए तो उसे पैसे ना दे।
पुणे। चिकन सेंटर में काम करने वाले युवक ने अपने मालिक के बेटे को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी गई। पीट-पीटकर हत्या करने का ये मामला पुणे के जनवाडी में मंगलवार की देर रात को घटी। ये मामला पुणे के चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस घटना में बजलेकरीम शहदुल्ला शेख (24) की हत्या की गई है। शहदुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला था, इस मामले में प्रशांत ऊर्फ अप्पा परशुराम जाधव (31) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जनवाडी परिसर में लकी चिकन सेंटर है। ये दुकान प्रशांत के पिता की है, मृतक शेख को ये दुकान चलाने के लिए दी गई थी।

प्रशांत जाधव हमेशा शेख से पैसे मांगा करता था। प्रशांत के पिता ने शेख को हिदायत दी थी कि प्रशांत पैसे मांगने आए तो उसे पैसे ना दे। मंगलवार की रात को प्रशांत शेख के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने आया था, उसी समय वहां दो-तीन ग्राहक भी मौजूद थे। शेख ने प्रशांत को पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर प्रशांत और शेख के बीच काफी विवाद हुआ।
ये विवाद मारपीट में तबदील हो गई, जिससे प्रशांत ने शेख को बुरी तरह से पीटा। मारपीट करने के बाद प्रशांत वहां से चला गया और शेख दीवार के सहारे बैठ गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने शेख को बुरी हालत में देखा और उसे उठाने के लिए लोगों ने काफी आवाज दी। आवाज देने से भी शेख जब नहीं उठा तो लोग उसके पास जाकर उसे उठाने की कोशिश करने लगे, शेख द्वारा किसी भी तरह की हलचल ना होने से लोगों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने शेख को मृत घोषित किया, हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और प्रशांत को गिरफ्तार लिया है। ये जानकारी वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर दयानंद ढोमे ने दी है, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications