Jacqueline Fernandez से दिल्ली पुलिस की पूछताछ, 14 सितंबर को पेश होने का समन

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पूछताछ करेगी। 14 सितंबर को पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया है। money laundering Jacqueline Fernandez delhi police EOW summon 14 September

नई दिल्ली / मुंबई, 12 सितंबर : बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडिज की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पुलिस की जांच के दायरे में जैकलीन से अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ करने वाली है। जैकलीन को 12 सितंबर को ही पेश होना था, लेकिन उनकी अपील पर दिल्ली पुलिस ने 14 सितंबर को पूछताछ करने का फैसला लिया है। हालांकि, जैकलीन ने 15 दिनों का समय मांगा था।

money laundering Jacqueline Fernandez

Recommended Video

    Jacqueline Fernandez को फिर भेजा समन, Money Laudring में होगी पूछताछ | वनइंडिया हिंदी | *News
    जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन

    जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर कनेक्शन

    अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज ने पहले से फिक्स टाइम और दूसरी कमिटमेंट्स के आधार पर दिल्ली पुलिस से 15 दिनों के बाद की तारीख मांगी थी, लेकिन जैकलीन को दिल्ली पुलिस ने ज्यादा समय नहीं दिया। उन्हें दो दिन बाद ही बुधवार, 14 सितंबर को दिल्ली पुलिस की जांच में शामिल होना होगा। 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित तौर पर चोर सुकेश चंद्रशेखर से कनेक्शन को लेकर जैकलीन दिल्ली पुलिस की रडार पर हैं।

    सुबह करीब 11 बजे पेशी

    सुबह करीब 11 बजे पेशी

    14 सितंबर के समन के बारे में अधिकारियों ने बताया कि ये तीसरा मौका है जब पुलिस ने फर्नांडिज को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से पुष्टि की कि जैकलीन को 14 सितंबर को मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय (Economic Offences Wing ) में सुबह करीब 11 बजे पेश होने के लिए नया समन जारी किया गया।

    जैकलीन सुकेश की क्रिमिनल हिस्ट्री जानती थीं ?

    जैकलीन सुकेश की क्रिमिनल हिस्ट्री जानती थीं ?

    बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुकेश से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में अपनी चार्जशीट में जैकलीन का नाम लिया है। ईडी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि फर्नांडिज को आपराधिक मामलों में सुकेश की संलिप्तता के बारे में पता था, लेकिन उन्होंने आपराधिक अतीत को नजरअंदाज करना चुना और सुकेश के साथ वित्तीय लेनदेन में लिप्त रहीं। ईडी ने दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

    जैकलीन का अपराध क्या है

    जैकलीन का अपराध क्या है

    जैकलीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पहले कहा था कि फर्नांडिज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे। ईडी का दावा है कि जैकलीन सुकेश चंद्रशेखर से उपहार लेने की बात स्वीकार कर चुकी हैं। ईडी ने यह भी कहा कि फर्नांडिज ने भारत और विदेश में अपने और अपने परिवार के सदस्यों के लिए आपराधि और मूल्यवान उपहारों का उपयोग किया। ऐसा करना धन शोधन रोकथाम अधिनियम 2002 की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध है।

    200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट

    200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट

    दिलचस्प है कि कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद है। सुकेश के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चंद्रशेखर पर रोहिणी जेल में बंद होने के दौरान 200 करोड़ रुपये का जबरन वसूली रैकेट चलाने का आरोप लगा है। जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को सुकेश ने कथित तौर पर पति की जमानत का आश्वासन दिया था। सुकेश ने खुद को केंद्रीय कानून मंत्रालय और पीएमओ के अधिकारी के रुप में पेश किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+