स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसों में आई रिकॉर्ड गिरावट
नई दिल्ली। भारतीयों की तरफ से स्विस बैंकों में जमा राशि अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। 2016 में यह राशि 67.6 करोड़ स्विस फ्रैंक यानी करीब 4,500 करोड़ रुपए थी। अब यह रकम पहले के मुकाबले घटकर आधी रह गई है। यह भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी की तरफ से काले धन के खिलाफ लगातार वार करने के बाद ऐसा हुआ है।

वहीं दूसरी ओर दुनिया भर के लोगों की तरफ से स्विस बैंकों में जमा की गई राशि पहले की तुलना में बढ़ गई है और करीब 96 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। स्विटरलैंड की केन्द्रीय बैंकिंग अथॉरिटी स्विस नैशनल बैंक की ओर से ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, जिनके मुताबिक स्विस बैंकों में सीधे दौर पर भारतीयों की ओर से जमा की गई राशि करीब 664.8 मिलियन स्विस फ्रैंक थी।
स्विस बैंकों में भारतीयों की ओर से जमा की गई राशि में करीब 45 फीसदी की गिरावट आई है। इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। इतना ही नहीं, स्विट्जरलैंड के बैंकों का मुनाफा भी 2016 में करीब आधा घट गया है और 7.9 अरब स्विस फ्रैंक यानी करीब 53,000 करोड़ रुपए हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications