महिला पत्रकार का आरोप, यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में मेरे साथ हुई छेड़छाड़, नोचा गया
नई दिल्ली। एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस के समक्ष इस आशय की शिकायत दर्ज कराई है कि यूथ कांग्रेस की ओर से दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान उनसे छेड़छाड़ की गई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें पत्रकार की ओर से शिकायत मिली है। हम इसमें छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर रह हैं। शिकायत में किसी का नाम नहीं लिया गया है।

शिकायत दर्ज कराने वाली महिला पत्रकार अनीशा माथुर ने ट्वीटर पर लिखा है- 'मैं एक पत्रकार हूं। रैली के दौरान छेड़छाड़ की गई। इस रैली में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सरकार की विफलता के खिलाफ भाषण दिए गए थे।' युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने इस मामले पर कहा कि कहा कि किसी व्यक्ति ने 'स्थिति का फायदा उठाया'। उन्होंने कहा कि उनका संगठन इस घटना की निंदा करता है और पत्रकार के साथ बदतमीजी करने वाले को दंडित कराने के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए हर तरह की मदद की जाएगी।
अनीशा ने किया है ट्वीट
अनीशा को ट्वीट को कोट रिट्वीट कर युवा कांग्रेस के ट्विटर एकाउंट से लिखा गया है कि 'भारतीय युवा कांग्रेस की विचारधारा ऐसे हर एक कृत्य के खिलाफ है। हम महिलाओ के सम्मान के लिए संवेदनशील ही नही,प्रतिबद्ध भी है।'
महिला पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि राजबब्बर और अहमद पटेल की मौजूदगी में मेरे साथ छेड़छाड़ हुई और मुझे नोचा गया। गौरतलब है कि गुरुवार को युवा कांग्रेस ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications