शमी के 'यॉर्कर' पर 'बोल्ड' हुईं हसीन जहां, फिक्सिंग के आरोप पर लिया यू-टर्न
नई दिल्ली। पति मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का सनसनीखेज आरोप लगाने वाली हसीन जहां ने अब सभी को चौंकाते हुए अचानक यू-टर्न ले लिया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में हसीन जहां ने कहा कि मैंने मोहम्मद शमी पर कभी भी मैच फिक्सिंग का आरोप नहीं लगाया और ना ही मैं कभी इस मामले को इस तरह से मीडिया में लाना चाहती थी।

'एक नंबर का झूठा है शमी'
हसीन जहां ने इंडिया टुडे को बताया कि वो 2 साल से इस सारे मामले को अपने स्तर पर संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शमी ने बीते 2 सालों में उनके साथ बहुत ही गलत ट्रीट किया जिसके बाद उन्हें इस तरह के कदम उठाने पर मजबूर होने पड़े। हसीन जहां ने आगे कहा कि शमी एक नंबर का झूठा है। मैंने कभी नहीं कहा कि उसने मैच फिक्सिंग की। मैंने सिर्फ उसपर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें- शमी का आरोप, बेटी की बीमा पॉलिसी में हसीन जहां ने की 10 लाख की धांधली

पहले हसीन जहां ने लगाया था ये आरोप
बता दें कि हसीन जहां ने इससे पहले खुद मीडिया के सामने आकर शमी पर ये आरोप लगाया था शमी किसी मोहम्मद भाई के शख्स के कहने पर दक्षिणी अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया को छोड़कर दुबई गए थे जहां उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा के साथ रात गुजारी और उससे पैसे लिए थे। हसीन जहां ने फिक्सिंग की तरफ साफ इशारे करते हुए कहा था शमी अगर उन्हें धोखा दे सकता है तो वो देश को भी धोखा दे सकता है।
ये भी पढ़ें- घर से 30 किलोमीटर दूर था मेरा भाई, फिर कैसे किया हसीन जहां का रेप: मोहम्मद शमी

बीसीसीआई ने शुरू की शमी के खिलाफ फिक्सिंग की जांच
हसीन जहां ने भले ही अब फिक्सिंग के आरोप पर यू-टर्न ले लिया हो लेकिन बीसीसीआई ने उनके बयान के आधार पर मोहम्मद शमी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शनिवार को बीसीसीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोलकाता पहुंच कर हसीन जहां से पूछताछ की। हसीन जहां से पूछताछ के बाद एंटी करप्शन ने उनके पिता और बेटियों से भी पूछताछ की। बीसीसीआई अब जल्द ही इस मामले में शमी को पेशी के लिए बुला सकती है।
ये भी पढ़ें- मोहम्मद भाई के ही कार से आती-जाती थीं हसीन जहां, अब लगा रहीं आरोप: शमी












Click it and Unblock the Notifications