घर से 30 किलोमीटर दूर था मेरा भाई, फिर कैसे किया हसीन जहां का रेप: मोहम्मद शमी
नई दिल्ली। पत्नी हसीन जहां के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए मोहम्मद शमी अब सभी आरोपों का खुलकर सामना कर रहे हैं। टीवी चैनल एबीपी न्यूज से बात करते हुए मोहम्मद शमी ने हसीन जहां के सभी आरोपों को सिलसिलेवार ढंग से जवाब दिया। इनमें हसीन जहां का वो गंभीर आरोप भी शामिल था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था उनके साथ मोहम्मद शमी के भाई ने रेप किया था।

शमी के जवाब से पहले पढ़िए हसीन जहां का आरोप
हसीन जहां ने मीडिया के सामने मोहम्मद शमी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था उनके साथ शमी के बड़े भाई ने रेप किया है। हसीन जहां ने ये भी आरोप लगाया था कि इस रेप में शमी की भी ना सिर्फ मंजूरी थी बल्कि शमी रेप के वक्त कमरे के बाहर खड़े भी थे। हसनी जहां ने कहा था कि शमी ने 7 दिसंबर को खुद ही अपने बड़े भाई को धक्का देकर कमरे के भीतर भेजा था जहां उनके भाई ने दुष्कर्म किया लेकिन शमी ने उनकी कोई सहायता नहीं की। हसीन जहां के इन आरोपों पर कोलकाता पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

शमी ने दिया ये जवाब
हसीन जहां के इन गंभीर आरोपों पर बोलते हुए शमी ने कहा कि हसीन जहां ने मेरे भाई पर 7 दिसंबर को रेप करने का आरोप लगाया है। इससे एक दिन पहले 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खत्म हुआ था और भुवनेश्वर कुमार का रिसेप्शन था जिसमें मैं हसीन जहां और अपनी बेटी के साथ शामिल हुआ था। रिसेप्शन खत्म होने के बाद हम दिल्ली के ताज होटल में रुके थे जहां से हम 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे के लिए अमरोहा के लिए निकले।
ये भी पढ़ें- शमी का आरोप, बेटी की बीमा पॉलिसी में हसीन जहां ने की 10 लाख की धांधली

30 किलोमीटर दूर था भाई
शमी ने आगे बताया, 'हम अमरोहा करीब 4 साढ़ें 4 बजे के आस पास पहुंचे थे जिसके 15 दिन बाद मैं फार्म हाउस चला गया। लेकिन मुझे घर पर अफना बड़ा भाई नहीं मिला। जब मैंने घर वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वो मुपादाबाद में हैं जो कि अमरोहा से 30 किलोमीटर दूर है।' इसके बाद शमी ने कहा जब भाई घर से 30 किलोमीटर दूर था तो आप ही बताइए कि रेप कैसे हो गया?
ये भी पढ़ें- मोहम्मद भाई के ही कार से आती-जाती थीं हसीन जहां, अब लगा रहीं आरोप: शमी












Click it and Unblock the Notifications