शमी का आरोप, बेटी की बीमा पॉलिसी में हसीन जहां ने की 10 लाख की धांधली
नई दिल्ली। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच अब सुलह की उम्मीद कम होती नजर आ रही है। टीवी चैनल एबीपी न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पत्नी हसीन जहां के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए। शमी ने बताया कि हसीन जहां हमेशा पैसो को लेकर धांधली करती रही है। यहां तक कि उन्होंने एक बार अपनी बेटी आयरा के बीमा पॉलिसी के नाप पर भी 10 लाख की धांधली की।

हसीन जहां ने फोन कर मांगे 15 लाख रुपये
मोहम्मद शमी ने इंटरव्यू में बताया कि एक वे भारतीय टीम के साथ विदेश दौर पर थे। दौरे के बीच में ही उनके पास पत्नी हसीन जहां का फोन आता है। हसीन जहां ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी बेटी आयरा के लिए 15 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी करानी है। जिसके बाद शमी ने कहा कि ठीक है मैं तुम्हें पैसे भिजवाता हूं तुम बीमा करवा लो।

बेटी के नाम कराया सिर्फ 10 लाख का बीमा
मोहम्मद शमी ने आगे बताया कि जब वे भारत आए तो उन्होंने हसीन जहां से बीमा पॉलिसी के कागजात मांगे। जब हसीन जहां ने कागजात दिखाए तो मैं दंग रह गया क्योंकि उस कागजात में मेरी बेटी आयरा के नाम पर केवल 5 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी थी। फिर जब मैंने उससे बाकि के 10 लाख रुपयों के बारे में पूछा तब उसने बताया कि उसने 10 लाख रुपये का बीमा खुद के नाम कराया है।
ये भी पढ़ें- मोहम्मद भाई के ही कार से आती-जाती थीं हसीन जहां, अब लगा रहीं आरोप: शमी

ऐसे शुरू हुआ दोनों में विवाद
बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद बीते 6 मार्च को शुरू हुए जब हसीन जहां ने फेसबुक पर शमी के चैट शेयर करते हुए आरोप लगाया उनके दूसरे महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद हसीन जहां ने शमी पर फिक्सिंग तक के आरोप लगाए। जिसके बाद कोलकाता पुलिस और बीसीसीआई अब हसीन जहां के आरोपों की जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications