Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सऊदी क्राउन प्रिंस का 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश, हज कोटा बढ़ाकर 2 लाख किया गया

नई दिल्ली। सऊदी अरब की सरकार वहां की जेलों में बंद 850 भारतीय कैदियों को रिहा करेगी, सऊदी के क्राउन प्रिंस बिन सलमान ने इसके आदेश दिए हैं। साथ ही सऊदी अरब ने भारतीय के हाजियों के लिए हज कोटा भी 25 हजार बढ़ाने का ऐलान किया है। सऊदी अरब ने भारत के लिए आवंटित हज कोटे को अब 1.75 लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दो दिन के दौरे पर भारत आए सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर ये दोनों घोषणाएं की हैं।

mohammed bin salman announce release of 850 Indian prisoners in saudi jails haj quota increse to 200000

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने दो दिन के दौरे पर मंगलवार देर शाम भारत पहुंचे है। बुधवार को दोनों देशों ने ज्वॉइंट प्रेस कांफ्रेंस की और कई समझौतों पर हस्ताक्षर का ऐलान किया। ज्वॉइंट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी में सऊदी अरब, भारत के सबसे मूल्यवान स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में है। यह हमारे विस्तृत पड़ोस में है, एक करीबी दोस्त है और भारत की ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत भी है। मोदी ने कहा, भारत और सऊदी अरब के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध सदियों पुराने हैं। और यह सदैव सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। हमारे लोगों के बीच के घनिष्ठ और निकट संपर्क हमारे देशों के लिए एक सजीव सेतु यानि living bridge है।

मोहम्मद बिन सलमान ने कहा, चरमपंथ और आतंकवाद हमारी समान चिंता है। हम अपने मित्र देश भारत से कहना चाहते हैं कि हम सभी फ्रंट पर इसके खिलाफ आपका सहयोग करेंगे। हम अपनी आने वाली नई नस्लों के लिए भविष्य सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करेंगे। सऊदी अरब भारत के साथ राजनीतिक और खुफिया सहयोग के लिए तैयार है। आशा करता हूं कि भारत में निवेश की संभावनाएं 100 बिलियन डॉलर पहुंचेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+