मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने रहेंगे : राजनाथ

राजनाथ ने एजेंडा आजतक-2013 के सत्र के दौरान कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा को कितनी सीटें मिलती हैं, चाहे 170 सीटें मिलें चाहे 120..नरेंद्र मोदी हमारी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने रहेंगे।"
राजनाथ ने गुजरात पुलिस द्वारा एक महिला की जासूसी करवाए जाने के विवाद को भी नकार दिया।
राजनाथ से 'साहेब' संबोधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "सामान्य बातचीत में साहेब आम प्रचलन वाला शब्द है। इससे किसी को भी पुकारा जा सकता है।"
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस का साजिश रचने वाला धड़ा हमारे प्रधानमंत्री प्रत्याशी की छवि खराब करना चाहता है।"
राजनाथ ने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर कभी भी नाराज नहीं थे, क्योंकि पार्टी में हमेशा सर्वसम्मति से ऐसे निर्णय लिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications