अब मोदी ने मांगी अपनी खास योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अपनी सरकार की हाई प्रोफाइल योजनाओं की प्रोग्रेस की समीक्षा करने के मूड में हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वे स्वच्छ भारत योजना, संसद आदर्श ग्राम योजना, मेक इन इंडिया योजना, स्किल इंडिया मिशन तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना पर अब तक हुए काम को देखना चाहते हैं।

दे दिए थे निर्देश

सूत्रों का कहना है कि पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके हालिया विदेश दौरे पर जाने से पहले ही संबंधित विभागों तथा अफसरों को निर्देश दे दिए थे कि मोदी वापस आते ही उनसे बात करेंगे उक्त योजनाओं पर हो रहे काम पर।

सूत्रों ने बताया कि मोदी इन योजनाओं से जुड़े अपने मंत्रियों तथा सरकारी अफसरों से प्रोग्रेस रिपोर्ट लेंगे आने वाले दिनों में। वे इस बाबत होने वाली किसी तरह के निकम्मेपन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त मंत्रियों तथा फसरों को विस्तार से प्रेजेंटेशन देना होगा मोदी को।

वाराणसी पर मेहरबान मोदी के मंत्री

15 अगस्त को बताएंगे

सूत्रों ने बताया कि मोदी उक्त सारी योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट को देश को अपने आगामी 15 अगस्त को दिए जाने वाले भाषण में बताएँगे। वे देश को बताए रखना चाहते हैं कि उनकी अति महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत योजना, संसद आदर्श ग्राम योजना, मेक इन इंडिया योजना, स्किल इंडिया मिशन तथा प्रधानमंत्री जनधन योजना पर अब तक कितना काम हो चुका है, कितना शेष है और आगे किस तरह की योजना है।

बेहतर तरीका

एक पूर्व आईएएस अफसर ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि मोदी जिस तरह से काम कर रहे हैं, दरअसल कायदे से काम इसी तरह से होने चाहिए थे। हालांकि बीती सरकारों ने इतनी मुस्तैदी से काम नहीं किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+