2022 तक भारतीय यान से अंतरिक्ष में जाएगा हिन्दुस्तानी: पीएम मोदी
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की 72वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के मौके पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने तमाम बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हर भारतीय को अंतरिक्ष जाने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और इसके वैज्ञानिकों की उपलब्धियों गिनाते हुए इसरो की जमकर तारीफ की।

मोदी ने कहा कि , भारत को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है, जो अपने शोध में उत्कृष्ट हैं। आज मैं देशवासियों को एक खुशखबरी दे रहा हूं। 2022 में जब देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होंगे या उससे पहले ही भारत मां को कोई संतान, चाहे बेटा हो या बेटी, अंतरिक्ष में जाएगा। उसके हाथ में तिरंगा होगा। इसके साथ ही ऐसा कारनामा करने वाल भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा। 2022 से पहले भारत मानव सहित सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजेगा। ये पूरा स्वदेशी होगा और भारतीय वैज्ञानिक द्वारा बनाया गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications