अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने कहा- 'मोदी को खत्म कर देगी नोटबंदी, उतर गया हिंदुत्व का मुखौटा'

महासभा नेता ने कहा कि हिंदुओं के शादी के सीजन से ठीक पहले यह फैसला लागू करना बिल्कुल सही नहीं है। हजारों परिवार उधार पैसे लेकर शादी करने को मजबूर हुए तो कइयों को शादी कैंसिल भी करनी पड़ी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हिंदू विरोधी करार देते हुए कहा है कि नोटबंदी का फैसला मोदी राज के खत्म होने की शुरुआत है। भगवा संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसे समय पर यह फैसला लागू किया है जब हिंदुओं में शादी का सीजन शुरू हो रहा था और बीजेपी के नेता इस्लामिक बैंकों को बढ़ावा दे रहे थे।

narendra modi

महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन पांडेय ने अलीगढ़ में कहा, 'इस फैसले को लागू करने का उद्देश्य किसी को नहीं पता। रोजाना 200-300 रुपये कमाने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। इस फैसले का असर अमीरों पर नहीं दिख रहा है।'

'इस्लामिक बैंकिंग का प्रचार कर रही है बीजेपी'
महासभा नेता ने कहा कि हिंदुओं के शादी के सीजन से ठीक पहले यह फैसला लागू करना बिल्कुल सही नहीं है। हजारों परिवार उधार पैसे लेकर शादी करने को मजबूर हुए तो कइयों को शादी कैंसिल भी करनी पड़ी। ठीक उसी समय खुद को हिंदुओं की पार्टी कहने वाली बीजेपी के नेता देश में इस्लामिक बैंकिंग सिस्टम का प्रचार कर रहे थे।

उन्होंने शोलापुर से बीजेपी विधायक और महाराष्ट्र के कोऑपरेशन मिनिस्टर सुभाष देशमुख पर निशाना साधा जिन्होंने सितंबर में शोलापुर में शरिया-कंप्लेंट इस्लामिक बैंकिंग सर्विस की शुरुआत की थी।

'सर्जिकल स्ट्राइक का दावा फर्जी'
महासभा की नेता ने यह भी कहा कि मोदी ने चेहरे पर हिंदुत्व का जो मुखौटा पहन रखा था वह उतर चुका है और नोटबंदी का फैसला देश से मोदी को हटाने की दिशा की शुरुआत बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर फर्जी दावा किया है।

महासभा के प्रवक्ता अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सीमा पार से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। जवान शहीद हो रहे हैं। अगर सर्जिकल स्ट्राइक हुई भी है तो उससे देश का कोई भला नहीं हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+