'धन्यवाद तुलसी भाई', मोदी ने WHO चीफ टेड्रोस की बधाई पर कुछ यूं दिया रिएक्शन
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है। पीएम मोदी को एनडीए के सांसद दल का नेता चुन लिया गया है। 9 जून को प्रधानमंत्री के एक और कार्यकाल के लिए नरेंद्र दामोदर दास मोदी शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच उन्हें (नरेंद्र मोदी) को देश विदेश लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। पीएम पद पर नए कार्यकाल के लिए नरेंद्र मोदी बधाई देने वालों में डब्ल्यूएचओ के चीफ डॉ. टेड्रोस अदनोम का भी नाम शामिल है। टेड्रोस के बधाई संदेश पर पीएम ने खास तरीके से रिएक्शन दिया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के चीफ डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने एक्स पर पोस्ट कर नरेंद्र मोदी को बधाई दी, जिसके बाद मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहा है। डब्ल्यूएचओ चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में लिखा, "फिर से निर्वाचित होने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई हो। डब्ल्यूएचओ भारत के साथ काम जारी रखने के लिये इच्छुक रहेगा।"

डब्ल्यूएचओ चीफ के बधाई संदेश पर धन्यवाद देते हुए पीएम ने एक बार उनके लिए तुलसी भाई नाम का प्रयोग किया। पीएम ने गुजराती अंदाज में एक्स पर लिखा, "धन्यवाद मेरे दोस्त तुलसी भाई. डब्ल्यूएचओ के साथ भारत का सहयोग एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के हमारे दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है। भारत में पारंपरिक इलाज के लिए पहला डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर हेल्थ फॉर ऑल की दिशा में हमारी कोशिशों को दर्शाता है।"












Click it and Unblock the Notifications