गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, ओबामा ने कबूला मोदी का न्यौता
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में अमेरिका के दौरे से लौटे है। मोदी का अमेरिका में प्रभाव सबने देखा। किस तरह से मोदी का वहां भव्य स्वागत हुआ उसे देखकर हर भारतीय गदगद हो गया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी मोदी से प्रभावित दिखे। इसे मोदी मैजिक का असर ही कहेंगे कि उन्होंने मोदी का न्यौता स्वीकार करते हुए अगले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने की स्वीकृति दे दी है।

जी हां अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित परेड के मुख्य अतिथी होंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी है। मोदी ने ट्वीट किया है कि इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हमें एक दोस्त के यहां होने की उम्मीद है..राष्ट्रपति ओबामा को मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह की शोभा बढ़ाने का न्यौता दिया है।
आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब अमेरिका का कोई राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। व्हाइट हाउस ने मोदी का आमंत्रण स्वीकार करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा पर प्रेस सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के न्यौते पर राष्ट्रपति नई दिल्ली में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोहों में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने जनवरी 2015 में भारत जाएंगे। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने सितंबर में अमेरिकी दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात थी और इसी दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत आने का न्यौता दिया था।












Click it and Unblock the Notifications