मैं कसम खाता हूं भारत को कभी झुकने नहीं दूंगा... देश को थी मोदी से यही उम्मीद
ईटानगर।
मिशन 2014 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार, गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी उत्तर पूर्व के दौरे पर हैं। मोदी आज यहां के तीन राज्यों में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे पहले मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में रैली को संबोधित किया। देश का युवा अपने होने वाले प्रधानमंत्री से सुनना चाहता था वही पासीघाट में विशाल रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा। मोदी ने कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं टूटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। दुनिया की कोई ताकत हमसे हमारी जमीन को छीन नहीं सकती। id="toptextpromo">अरुणाचल
प्रदेश के पासीघाट में रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अरुणाचल वीरों की भूमि है। यहां के लोग चीन के खिलाफ खड़ें हैं। इस राज्य का एक-एक नागरिक भारत मां की सुरक्षा करने वाला सैनिक है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार देश में विकास का सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश से होगा। इस दौरान मोदी ने नीडो तानियम की मौत का मुद्दा उठाया। मालूम हो कि नीडो तानियम की दिल्ली में नस्लीय टिप्पड़ी कर उसे मारापीटा गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पासीघाट
में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह बहुत दुख के साथ अरूणाचल प्रदेश आए हैं क्योंकि प्रदेश के एक लाल की हत्या पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं की नीडो के परिवार को इस दुख से निपटने के लिए ताकत दे। उत्तर पूर्व के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की रगों मे जो खून दौड़ता है, वही खून उनकी रगों में भी दौड़ता है। विकास के मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि विकास को लेकर गंभीर हैं और वह इसी पर ध्यान देंगे न की वंशवाद, जातिवाद और भाई भतीजावाद पर।











Click it and Unblock the Notifications