Kashmir:'1989 वाली गलती कर रही है सरकार', हिंदुओं को टारगेट करने पर और क्या बोले ओवैसी ?

नई दिल्ली, 2 जून: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंक घुसकर हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या के बाद एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया है कि यह इतिहास से नहीं सीख रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार वही गलतियां दोहरा रही है, जो 1989 में की गई थी। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह स्थानीय राजनेताओं को बोलने नहीं दे रही है, जिसके चलते आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादी ने एक बैंक में घुसकर दिन-दहाड़े अपनी ड्यूटी कर रहे एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी है। हाल के दिनों में इस तरह की टारगेट किलिंग की वजह से घाटी में हिंदुओं में जबर्दस्त असुरक्षा का माहौल है।

Recommended Video

    Target killing in Kashmir: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी | #news
    Asaduddin Owaisi has targeted the Modi government over the incidents in Kashmir. He has said that it is repeating the mistake of 1989 and not learning from history

    1989 वाली गलती कर रही है मोदी सरकार- ओवैसी
    हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं पर कहा है, 'मोदी सरकार इतिहास से नहीं सीख रही है। सरकार उसी तरह की गलती कर रही है, जो 1989 में की गई थी। 1989 में राजनीतिक संगठनों को बंद कर दिया गया था और घाटी के राजनेताओं को बोलने नहीं दिया जाता था। वो वही गलती कर रहे हैं।'

    'स्थानीय नेताओं को बोलने की इजाजत नहीं देते'
    ओवैसी ने आरोप लगाया है कि '1987 के चुनावों में धांधली की गई थी और इसका नतीजा 1989 में देखने को मिला....वो कश्मीरी पंडितों को चुनावी मुद्दे की तरह देखते हैं, इंसानों की तरह नहीं। वे स्थानीय नेताओं को बोलने की इजाजत नहीं देते। इसकी वजह से आतंकवाद को बढ़ावा मिल रहा है। जिम्मेदारी मोदी सरकार की है, मैं इसकी निंदा करता हूं।'

    हम चाहते थे कि वह राजस्थान आ जाए-विजय कुमार के पिता
    उधर आतंकी हमले में मारे गए बैंक मैनेजर विजय कुमार के पिता ने कहा है, 'दूर-दराज की जगहों पर छोटे बैंकों में पीओ ही मैनेजर होता है। वह परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, ताकि वह ब्रांच मैनेजर बन सके और किसी दूसरे राज्य में जा सके। हम चाहते थे कि वह राजस्थान आ जाए। लेकिन,सबकुछ भगवान की इच्छा पर निर्भर है।'

    राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले विजय कुमार कश्मीर के अरेह मोहनपोरा क्षेत्र के इलाकी देहाती बैंक में कार्यरत थे। दो दिन पहले ही कुलगाम जिले में ही आतंकियों ने स्कूल में घुसकर एक महिला हिंदू टीचर की बर्बर हत्या कर दी थी। इसी तरह पिछले महीने बडगाम में राहुल बट्ट नाम के कश्मीरी पंडित को उनके तहसील दफ्तर में घुसकर मार दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+